DRDO Recruitment 2023: डीआरडीओ में कई पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन और पात्रता शर्तें
DRDO Recruitment 2023: डीआरडीओ में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
विस्तार
DRDO Recruitment 2023: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 102 पदों को भरने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती में स्टोर ऑफिसर, प्रशासनिक अधिकारी और निजी सचिव जैसे प्रमुख पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन की आधिकारिक वेबसाइट www.drdo.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
DRDO Vacancy रिक्तियों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन का लक्ष्य तीन साल के अनुबंध के आधार पर उम्मीदवारों की भर्ती करना है। 102 पदों में से स्टोर ऑफिसर के लिए 17 रिक्तियां, प्रशासनिक अधिकारी के लिए 20 रिक्तियां और निजी सचिव पद के लिए 65 रिक्तियां हैं।
DRDO Jobs आयु सीमा
डीआरडीओ में इस भर्ती के तहत प्रतिनियुक्ति पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 12 जनवरी 2024 तक 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
DRDO शैक्षणिक योग्यता
डीआरडीओ में निकली भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।