DRDO में इंटरव्यू के माध्यम से हो रहे हैं चयन, बस होनी चाहिए ये योग्यता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
DRDO Recruitment 2019 : रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने कर्ई विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। ये भर्ती स्नातक अपरेंटिस ट्रेनी, डिप्लोमा अपरेंटिस ट्रेनी, आईटीआई अपरेंटिस ट्रेनी के कुल 150 पदों पर होने जा रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे DRDO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और अधिसूचना को डाउनलोड करें। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए आगे की स्लाइड को देखें।
पदों का विवरण :
| पदों का नाम : | पदों की संख्या |
| स्नातक अपरेंटिस ट्रेनी | 90 |
| डिप्लोमा अपरेंटिस ट्रेनी | 30 |
| आईटीआई अपरेंटिस ट्रेनी | 30 |
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 26 अगस्त, 2019
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 07 सितंबर, 2019
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष पदों के अनुसार अलग - अलग निर्धारित है।
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से संबंधित ट्रेड में डिग्री / डिप्लोमा होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन की आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से 26 अगस्त, 2019 से 07 सितंबर, 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया :
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : लोक सेवा आयोग दे रहा है नौकरी का मौका, इन पदों पर मिल रही है बेहतरीन सैलरी
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : अगर हैं 10वीं पास तो यहां है सैकड़ों पद खाली, आवेदन करने से पहले लें पूरी जानकारी
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...