{"_id":"619224088119b0080c29100f","slug":"drdo-apprentice-recruitment-2021-today-is-the-last-date-for-apply-for-recruitment-on-various-posts-in-drdo-apply-like-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"DRDO Apprentice Recruitment 2021: डीआरडीओ में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आज आखिरी तारीख, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
DRDO Apprentice Recruitment 2021: डीआरडीओ में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आज आखिरी तारीख, ऐसे करें आवेदन
Mon, 15 Nov 2021 02:40 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 15 Nov 2021 02:40 PM IST
सार
DRDO Apprentice Recruitment 2021: इस भर्ती में इंजीनियरिंग, डिप्लोमा, आईटीआई, बीबीए, बीकॉम और लाइब्रेरी साइंस की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2021 यानी आज है।
विज्ञापन
DRDO Apprentice Recruitment 2021
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे देश के युवाओं के लिए अच्छा अवसर है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने अपॅेंटिस के पदों पर भर्ती के आवेदन आमंत्रित किए हैं। आज इस भर्ती के लिए आखिरी तारीख है, इसलिए उम्मीदवार 5.30 बजे से पहले अपना आवेदन कर लें। इस भर्ती के लिए विज्ञापन को आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in पर जारी किया गया है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह डीओरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
डीआरडीओ के इन पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को उनके पाठ्यक्रमों में मिले अंको को ही आधार बनाया जाएगा। जो उम्मीदवार को शॉर्टलिस्ट होंगे, उनका इंटरव्यू लिया जाएगा। इसके बाद उन्हें नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
इस भर्ती में इंजीनियरिंग, डिप्लोमा, आईटीआई, बीबीए, बीकॉम और लाइब्रेरी साइंस की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2021 यानी आज है। इसके बाद आवेदन का अवसर नहीं दिया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को विभाग के 116 रिक्त पदों नियुक्तियां दी जाएगी।
विज्ञापन
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा जारी भर्ती में पदों की संख्या
1. कुल पदों की संख्या- 116
2. अप्रेंटिस स्नातक के लिए- 50 पद
3. अप्रेंटिस तकनीशियन के लिए- 40 पद
4. अप्रेंटिस ट्रेड के लिए- 26 पद
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने अपॅेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखने वाले योग्य उम्मीदवारों को डीआरडीओ की आधिकारिक वाबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और यह आज 15 नवंबर शाम 5.30 तक चलेगी।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर Latest सेक्शन में apply online के बटन पर क्लिक करें।
3. जरूरी जानकारी भर के पंजीयन करें।
4. पद का चयन कर के जरूरी जानकारी देकर आवेदन पत्र को भरें और इसे सबमिट करें।
5. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट निकलवा लें।