पड़ताल : सावधान! दिल्ली मेट्रो में नौकरियां का झांसा दे रही ये वेबसाइट, आवेदन से पहले जान लें पूरी सच्चाई और असली वेबसाइट
DMRC Recruitment: सरकारी नौकरी करने के इच्छुक युवा अक्सर गलत वेबसाइट के चक्कर पड़ कर अपना समय और पैसे गवां देते हैं। ऐसा ही कुछ हो रहा है, दिल्ली मेट्रो में नौकरियां दिलाने के नाम पर।
विस्तार
सरकारी नौकरी करने के इच्छुक युवा अक्सर गलत वेबसाइट के चक्कर पड़ कर अपना समय और पैसे गवां देते हैं। ऐसा ही कुछ हो रहा है, दिल्ली मेट्रो में नौकरियां दिलाने के नाम पर। एक फर्जी वेबसाइट के माध्यम से दिल्ली मेट्रो भर्ती की जानकारी का झांसा देते हुए बेरोजगार युवाओं से ठगी की जा रही है और उनकी गोपनीय जानकारियां चुराई जा रही है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत है और यहां चयन विशुद्ध रूप से उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर होता है।
सोशल मीडिया पर डीएमआरसी यानी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के नाम एक वेबसाइट का हवाला देकर भर्ती आवेदन मांगे जा रहे हैं। जो कि डीएमआरसी के नाम पर बनीं फर्जी वेबसाइट के माध्यम से किया जा रहा है। वायरल मैसेज सामने आने के बाद जब इसकी पड़ताल की तो यह फर्जी वेबसाइट पाई गई। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय के प्रेस सूचना ब्यूरो के अनुभाग पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने भी डीएमआरसी भर्ती के नाम पर फर्जी वेबसाइट का संचालन कर ठगी से बचने के लिए चेतावनी परामर्श जारी किया है।
A website impersonating @OfficialDMRC is inviting applications for various posts #PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) October 25, 2021
▶️This website is #Fake
▶️All recruitment related notifications are uploaded on DMRC's official website: https://t.co/Iu2xrS3b6P only pic.twitter.com/hv9uK7HO1c
कैसे करें पहचान
नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को हमेशा संस्था या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट को संदर्भ के लिए देख लेना चाहिए। सरकारी संगठन अपनी वेबसाइट के माध्यम से, रोजगार समाचार के साप्ताहिक संस्करणों के माध्यम से और अपने सत्यापित सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से नौकरियों की घोषणा करते हैं। नौकरी के विज्ञापन राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचार पत्रों में भी प्रकाशित किए जाते हैं। धोखाधड़ी करने वाली वेबसाइट और रिक्रूटर्स अक्सर उम्मीदवारों को समान दिखने वाली जॉब नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्मेट के साथ नौकरी उपलब्ध कराने का झांसा देते हैं।
दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट : http://www.delhimetrorail.com/
शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं और बोर्ड रिजल्ट संबंधी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों और रिजल्ट से संबंधित ताजा भर्ती समाचार के लिए यहां क्लिक करें।