Delhi Metro Jobs: दिल्ली मेट्रो में रिटायर्ड लोगों के लिए भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन; सैलरी 1.82 लाख तक
Delhi Metro Jobs 2025: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने रिटायर्ड प्रोफेशनल्स के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में व्यापक अनुभव होना जरूरी है। खास बात यह है कि इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DMRC Recruitment 2025: अगर आप दिल्ली मेट्रो (DMRC) में नौकरी पाने की इच्छा रखते हैं और रिटायरमेंट के बाद फिर से अपनी वर्कलाइफ एंजॉय करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। डीएमआरसी ने जनरल मैनेजर के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (delhimetrorail.com) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने जनरल मैनेजर पद के लिए कुल 01 रिक्ति उपलब्ध है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बी.ई/ (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा 55 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि पीआरसीई बेस पर नियुक्ति के लिए आयुसीमा 55-62 वर्ष तक मान्य होगी।
इतना मिलेगा वेतन
इस पद पर चयनित उम्मीदवार को पीआरसीई (PRCE) बेस पर 1,82,500 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2025 है।