DIC Recruitment 2024: डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन में मैंनेजर के पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, तुरंत भरें फॉर्म
DIC Recruitment 2024: डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन आज तकनीकी और एंगेजमेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए उपलब्ध पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
DIC Recruitment 2024: डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन (डीआईसी) की ओर से तकनीकी प्रबंधक और एंगेजमेंट प्रबंधक के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन आज 11 जून को भारत भर के विभिन्न स्थानों पर प्रबंधक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (dic.gov.in.) पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एमटेक, बीटेक, बीसीए की डिग्री रखने वालों के लिए नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए 58 साल की उम्र वाले भी आवेदन कर सकते हैं।
रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य संगठन में प्रबंधक की कुल 20 रिक्तियों को भरना है, जिसमें से 06 रिक्तियां तकनीकी प्रबंधक पद के लिए हैं और 14 रिक्तियां एंगेजमेंट प्रबंधक के पद के लिए हैं।
| पद का नाम | रिक्तियों की संख्या |
| तकनीकी प्रबंधक | 6 पद |
| एंगेजमेंट प्रबंधक (विभिन्न स्थान) | 14 पद |
| कुल | 20 रिक्तियां |
पात्रता मापदंड
आयु सीमा: इन पदों के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 58 वर्ष है।
शैक्षिक योग्यता
- तकनीकी प्रबंधक के लिए - बी.टेक/बीसीए/बीएससी (आईटी) के साथ एक गतिशील संगठन के आईटी सिस्टम और अनुप्रयोगों के प्रबंधन में 5+ वर्षों का अनुभव, वेब पोर्टल मोबाइल ऐप्स और क्लाउड से संबंधित गतिविधियों के विकास में अनुभव।
- एंगेजमेंट मैनेजर के लिए - बी.टेक/एम-टेक/एमबीए के साथ सरकारी क्षेत्र में 5+ वर्ष का अनुभव।
आवेदन करने के चरण
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है, लिहाजा इच्छुक उम्मीदवार तुरंत नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना आवेदन पत्र जमा कर दें।
- आधिकारिक वेबसाइट dic.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'करियर' पर क्लिक करें।
- अब टेक्निकल मैनेजर या एंगेजमेंट मैनेजर की भर्ती के लिए अधिसूचना पर क्लिक करें।
- आवेदन लिंक पर क्लिक करें और आगे बढ़ने के लिए पंजीकरण करें।
- लॉग इन करें, पोस्ट चुनें, फॉर्म भरें और सबमिट करें।
- विधिवत भरे गए फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।