फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Delhi Police: How many candidates are made reserve list in constable recruitment, they get appointment-safalta

Delhi Police: कॉन्स्टेबल भर्ती में कितने अभ्यर्थियों की बनाई जाती है रिजर्व लिस्ट, कब मिलती है इन्हें नियुक्ति

Wed, 14 Sep 2022 02:11 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Shobhit Shukla Updated Wed, 14 Sep 2022 02:11 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) की भर्ती के लिए CBT का आयोजन 10 अक्तूबर 2022 से 20 अक्तूबर   के बीच किया जाना है। इस भर्ती के जरिए कुल 835 पदों को भरा जाएगा। 

विज्ञापन
Delhi Police: How many candidates are made reserve list in constable recruitment, they get appointment-safalta
Delhi Police Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) इस वक्त दिल्ली पुलिस की कई भर्तियों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित कर रही है और इनमें हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों पर निकाली गई भर्ती भी शामिल है। SSC की इस भर्ती के जरिए कुल 835 पदों को भरा जाना है। आयोग द्वारा हाल ही में जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक इस भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन 10 अक्तूबर 2022 से 20 अक्तूबर 2022 के बीच किया जाना है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी परीक्षा से दो सप्ताह पहले दी जा सकती है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड तथा इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में या दिल्ली पुलिस में निकली हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) की भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय में इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Delhi Police Constable  Ebook - Donwload की सहायता ले सकते हैं और इनकी पूरी तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

15 फीसदी अभ्यर्थियों की तैयार होगी रिजर्व लिस्ट :

इस भर्ती के जरिए कुल 835 अभ्यर्थियों का चयन हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों के लिए किया जाना है। हालांकि SSC द्वारा नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक 15 फीसदी अभ्यर्थियों की एक अलग से रिजर्व लिस्ट भी तैयार की जाएगी और इसे बिना वेबसाइट पर अपलोड किए सिर्फ दिल्ली पुलिस को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन

कब किया जाएगा इसका उपयोग :

इस भर्ती के लिए तैयार होने वाले रिजर्व लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को नौकरी तब मिलेगी, जब फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थी किसी कारणवश नौकरी नहीं ज्वॉइन कर पाता है या उसके चयन को रद्द कर दिया जाता है। रिजर्व लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को किन परिस्थितियों में नौकरी के लिए बुलाया जा सकता है, आयोग ने इसकी पूरी जानकारी नोटिफिकेशन के पैरा 27.5 में दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है रिक्तियों की संख्या का गणित :

इस भर्ती के जरिये दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मेल) के 503 पदों पर, हेड कॉन्स्टेबल (मेल, एक्स सर्विसमेन) के 56 पदों तथा हेड कॉन्स्टेबल (फीमेल) के 276 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए होनेवाली CBT में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। फिजिकल टेस्ट के बाद अभ्यर्थियों को 25 अंको के टाइपिंग टेस्ट में हिस्सा लेना और इसके बाद अभ्यर्थियों को चौथें औरआखिरी चरण में क्वालीफाइंग नेचर के कंप्यूटर (फॉर्मेटिंग) टेस्ट में हिस्सा लेना होगा।

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की Safalta App के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed