फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Delhi Judiciary DJS Interview 2022 Schedule Out; Admit Card from December 20 onwards

DJS Recruitment: दिल्ली न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षा का साक्षात्कार कार्यक्रम जारी, इस दिन मिलेंगे प्रवेश-पत्र

Thu, 15 Dec 2022 06:17 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 15 Dec 2022 06:17 PM IST
सार

Delhi High Court DJS Recruitment Exam: दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा 2022 के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Delhi Judiciary DJS Interview 2022 Schedule Out; Admit Card from December 20 onwards
Delhi High Court DJS Recruitment Exam - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

Delhi High Court DJS Recruitment Exam: दिल्ली उच्च न्यायालय की ओर से दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा 2022 के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। दिल्ली न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षा के साक्षात्कार/ वाइवा-वॉयस नौ जनवरी से तीन फरवरी, 2023 तक आयोजित किया जाना है। डीजेएस भर्ती साक्षात्कार के लिए कुल 301 उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। 

विज्ञापन

दिल्ली उच्च न्यायालय की ओर से दिल्ली न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षा साक्षात्कार के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि इसके द्वारा यह सूचित किया जाता है कि 11 जून, 2022 और 12 जून, 2022 को आयोजित दिल्ली न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा (लिखित) -2022 को उत्तीर्ण करने के बाद शॉर्ट लिस्ट किए गए 301 उम्मीदवारों की मौखिक परीक्षा नौ जनवरी, 2023 से तीन फरवरी, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी।  
विज्ञापन

 

DJS Interview: 20 दिसंबर से मिलेंगे प्रवेश-पत्र

दिल्ली न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षा साक्षात्कार के लिए शॉर्ट लिस्ट किए गए सभी उम्मीदवार 20 दिसंबर, 2022 से आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। 
 

 

DJS Recruitment की चयन प्रक्रिया

दिल्ली न्यायपालिका परीक्षा 2022 में प्रारंभिक परीक्षा में 25 फीसदी नकारात्मक अंकन के साथ वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न, मुख्य लिखित परीक्षा और मौखिक परीक्षा शामिल होगी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा 2022 संबंधी अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed