DJS Recruitment: दिल्ली न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षा का साक्षात्कार कार्यक्रम जारी, इस दिन मिलेंगे प्रवेश-पत्र
Delhi High Court DJS Recruitment Exam: दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा 2022 के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi High Court DJS Recruitment Exam: दिल्ली उच्च न्यायालय की ओर से दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा 2022 के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। दिल्ली न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षा के साक्षात्कार/ वाइवा-वॉयस नौ जनवरी से तीन फरवरी, 2023 तक आयोजित किया जाना है। डीजेएस भर्ती साक्षात्कार के लिए कुल 301 उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है।
दिल्ली उच्च न्यायालय की ओर से दिल्ली न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षा साक्षात्कार के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि इसके द्वारा यह सूचित किया जाता है कि 11 जून, 2022 और 12 जून, 2022 को आयोजित दिल्ली न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा (लिखित) -2022 को उत्तीर्ण करने के बाद शॉर्ट लिस्ट किए गए 301 उम्मीदवारों की मौखिक परीक्षा नौ जनवरी, 2023 से तीन फरवरी, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी।
DJS Interview: 20 दिसंबर से मिलेंगे प्रवेश-पत्र
दिल्ली न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षा साक्षात्कार के लिए शॉर्ट लिस्ट किए गए सभी उम्मीदवार 20 दिसंबर, 2022 से आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
DJS Recruitment की चयन प्रक्रिया
दिल्ली न्यायपालिका परीक्षा 2022 में प्रारंभिक परीक्षा में 25 फीसदी नकारात्मक अंकन के साथ वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न, मुख्य लिखित परीक्षा और मौखिक परीक्षा शामिल होगी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा 2022 संबंधी अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।