फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Delhi Judicial Service Examination 2022 admit card release download at delhihighcourt.nic.in

DJS Recruitment: दिल्ली न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 21 Dec 2022 12:34 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 21 Dec 2022 12:34 PM IST
सार

DJS Recruitment: दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा 2022 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Delhi Judicial Service Examination 2022  admit card release download at   delhihighcourt.nic.in
Delhi high court - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

DJS Recruitment: दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा 2022 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इंटरव्यू/वाइवा-वॉयस 09 जनवरी से 03 फरवरी, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। कुल 301 उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

विज्ञापन

दिल्ली उच्च न्यायालय की ओर से दिल्ली न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षा साक्षात्कार के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि इसके द्वारा यह सूचित किया जाता है कि 11 जून, 2022 और 12 जून, 2022 को आयोजित दिल्ली न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा (लिखित) -2022 को उत्तीर्ण करने के बाद शॉर्ट लिस्ट किए गए 301 उम्मीदवारों की मौखिक परीक्षा नौ जनवरी, 2023 से तीन फरवरी, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

 

DJS Recruitment की चयन प्रक्रिया

दिल्ली न्यायपालिका परीक्षा 2022 में प्रारंभिक परीक्षा में 25 फीसदी नकारात्मक अंकन के साथ वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न, मुख्य लिखित परीक्षा और मौखिक परीक्षा शामिल होगी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा 2022 संबंधी अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


DJS Recruitment ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर पब्लिक नोटिस सेक्शन के तहत जॉब ओपनिंग पर क्लिक करें।
  • डीजेएस इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed