Delhi Constable Exam 2022: क्या PET के लिए भी मिलेंगे अंक? जानिए किसे लगानी होगी कितने किमी की है दौड़
दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल तथा हेड कॉन्स्टेबल की भर्तियों के लिए CBT अक्तूबर महीने में आयोजित की जाएगी। जिसे क्वालीफाइ करने के बाद ही उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। इन भर्तियों का आयोजन कर्मचारी चयन आयोग द्वारा किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) इस वक्त दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल तथा हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती आयोजित कर रहा है। इन भर्तियों की चयन प्रक्रिया की शुरूआत कुछ ही दिनों में होने वाली है। जिसके अंतर्गत पहले लिखित परीक्षा कराई जाएगी। यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित की जा रही इन भर्तियों में हेडकॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 835 पद, हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के 857 पद तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 1411 पदों को भरा जाना है। इन सभी भर्तियों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) अक्तूबर में आयोजित किया जाना है। SSC द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों के लिए CBT का आयोजन 10 अक्तूबर 2022 से 20 अक्तूबर के बीच किया जाएगा। वहीं कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों के लिए CBT 21 अक्तूबर 2022 को आयोजित की जाएगी। जबकि हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO के पदों के लिए CBT 27 और 28 अक्तूबर 2022 को होगी। अगर आप भी इन भर्तियों में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय मे इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता की Delhi Police Constable E-book - Downlode Now की सहायता ले सकते हैं और अपने एग्जाम की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
जान लीजिए सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर की होगा PET :
SSC द्वारा आयोजित की जा रही इन तीनों भर्तियों में अभ्यर्थियों का चयन चार चरण के टेस्ट्स के आधार पर किया जाना है। जिसके तहत इन तीनों भर्तियों में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट से भी गुजरना होगा। हालांकि अभ्यर्थियों के लिए राहत की बात यह है कि इन सभी भर्तियों में फिजिकल टेस्ट सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर के होंगे। इसमें हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) की भर्ती के दो चरण के टेस्ट्स क्वालीफाइंग नेचर के हैं जबकि कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) तथा हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO की भर्ती में तीन चरण के टेस्ट्स क्वालीफाइंग नेचर के हैं।
जानें महिला और पुरुषों के लिए PET में कितने किमी की है दौड़ :
इन तीनों भर्तियों में से हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) की भर्ती तथा हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO की भर्ती में पुरुष और महिला अभ्यर्थी दोनों हिस्सा ले रहे हैं, जबकि कॉन्स्टेबल ड्राइवर की भर्ती में सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) की PET में 30 साल से कम के पुरुष अभ्यर्थियों को सात मिनट में 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी और 30 साल से कम उम्रकी महिला अभ्यर्थियों को 800 मीटर की दौड़ 5 मिनट में पूरी करनी होगी। वहीं हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली PET में 30 साल से कम के पुरुष अभ्यर्थियों को सात मिनट में 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी और महिला अभ्यर्थियों को 800 मीटर की दौड़ 5 मिनट में पूरी करनी होगी। जबकि कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों के लिए आयोजित होने वाली PET में 30 साल से कम केपुरुष अभ्यर्थियों को सात मिनट में 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की Safalta App के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।