फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Delhi Constable Exam 2022: Merit list prepared on the basis of marks of this phase, understand the-safalta

Delhi Constable Exam 2022 : इस चरण के अंकों के आधार पर तैयार होगी मेरिट लिस्ट, ऐसे समझें पूरी बात

Tue, 06 Sep 2022 03:08 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Shobhit Shukla Updated Tue, 06 Sep 2022 03:08 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल तथा हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्तियों निकाली गई हैं। इन भर्तियों के लिए CBT अक्तूबर माह में आयोजित की जाएगी। इन सभी भर्तियों में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का चयन  चार  अलग - अलग चरणों के  टेस्ट से  होकर गुजरने  के  बाद ही किया जाएगा। 

विज्ञापन
Delhi Constable Exam 2022: Merit list prepared on the basis of marks of this phase, understand the-safalta
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा इस वक्त दिल्ली पुलिस की कई भर्तियों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इन भर्तियों में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 835 पदों, हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर, (AWO)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के 857 पदों तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 1411 के पद शामिल हैं। इन तीनों भर्तियों के लिए आयोग ने द्वारा आवेदन प्रक्रिया पूरी करा ली गई है। जल्द ही इन सभी पदों की भर्तियों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) का आयोजन किया जाना है। दरअसल SSC द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों के लिए CBT का आयोजन 10 अक्तूबर से लेकर 20 अक्तूबर 2022 तक किया जाएगा। वहीं कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों के लिए CBT 21 अक्तूबर 2022 को आयोजित की जाएगी। जबकि हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO के पदों केलिए CBT 27 और 28 अक्तूबर 2022 को होगी। अगर आप भी इन भर्तियों में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय मे इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Delhi Police Constable E-book Course -Downlode Now की सहायता ले सकते हैं और एग्जाम की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन अंकों के आधार पर तैयार होगी मेरिट लिस्ट :

कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल की इन तीनों भर्तियों में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों का चयन चार चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाना है। हालांकि अभ्यर्थियों के लिए राहत की बात यह है कि हेड कॉन्स्टेबल(मिनिस्ट्रियल) की भर्ती में दो चरण के टेस्ट्स क्वालीफाइंग नेचर के हैं और कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) तथा हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO की भर्ती में तीन चरण के टेस्ट्स क्वालीफाइंग नेचर के हैं। इसलिए हेड कॉन्स्टेबल(मिनिस्ट्रियल) की भर्ती में मेरिट लिस्ट सिर्फ कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के 100 मार्क्स, टाइपिंग टेस्ट के 25 मार्क्स तथा अभ्यर्थियों को कोई अतिरिक्त योग्यता धारित करने पर मिलने वाले बोनस मार्क्स के आधार परतैयार किया जाएगा। जबकि कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) तथा हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO की भर्ती में मेरिट लिस्ट सिर्फ 100 अंको के CBT और अभ्यर्थियों को कोई अतिरिक्त योग्यता धारित करने पर मिलने वाले बोनस मार्क्स के आधार पर तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन

सैलरी का क्या है गणित :

इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को काफी अच्छी सैलरी और अन्य कई तरह की सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे लेवल-4 के अंतर्गत हर महीने 25500 रुपये से 81100 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। साथ ही हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को भी इस हिसाब से सैलरी मिलेगी। जबकि कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को हर महीने पे लेवल-3 के अंतर्गत 21700 रुपये से 69100 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में Safalta App डाउनलोड कर इन कोर्स से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed