फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Delhi Constable 2022: Know how many difficult questions will be asked in this written examination to-safalta

Delhi Constable 2022: जानिए अक्तूबर में आयोजित होने वाली इस लिखित परीक्षा में पूछे जाएंगे कितने कठिन प्रश्न?

Tue, 20 Sep 2022 04:12 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Shobhit Shukla Updated Tue, 20 Sep 2022 04:12 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल तथा हेड कॉन्स्टेबल की तीन हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती के लिए इस वक्त चयन प्रक्रिया चल रही है। इन तीनों भर्तियों का आयोजन SSC द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन
Delhi Constable 2022: Know how many difficult questions will be asked in this written examination to-safalta
Delhi Police Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने पिछले कुछ महीनों में दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल की तीन भर्तियां निकाली हैं और इन तीनों भर्तियों के लिए इस वक्त चयन प्रक्रिया चल रही है। आयोग द्वारानिकाली गई इन भर्तियों के जरिए दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 835 पदों, हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के 857 पदों तथा कॉन्स्टेबल(ड्राइवर) के 1411 पदों पर भर्ती की जानी है। अभ्यर्थियों के लिए राहत की बात यह है कि आयोग ने इन तीनों भर्तियों के लिए पहले चरण की परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग द्वारा जारी किए गएनोटिस के मुताबिक इन तीनों भर्तियों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) का आयोजन अक्तूबर महीने में किया जाना है। वहीं अगर आप भी इन भर्तियों के लिए होने वाली परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय में इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Delhi Police Ebook 2022 - Download Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इनकी कम्पलीट तैयारी करके दिल्ली पुलिस में नौकरी हासिल कर सकते हैं। यह भी देखें - UP PET 2022

विज्ञापन

जल्द ही मिलेंगे एडमिट कार्ड :

SSC द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के लिए पहले चरण की परीक्षा 10 अक्तूबर 2022 से 20 अक्तूबर के बीच होगी। वहीं हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO के लिए यह परीक्षा 27 और 28 अक्तूबर 2022 को तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के लिए 21 अक्तूबर 2022 को होगी। यह उम्मीद जताई जा रही है कि हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) की CBT में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा के शहर और तारीख की जानकारी 25 से 30 सितंबर के बीच दी जा सकती है। वहीं कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए यह जानकारी 6 से 10 सितंबर के बीच तथा हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO के लिए 12 से17 सितंबर के बीच जारी की जा सकती है। जबकि अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जा सकता है। पढ़ें- Business Analysit

विज्ञापन

पूछे जाएंगे इतने कठिन प्रश्न :

हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) के पदों पर होने वाली भर्ती की CBT में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों से 12वीं के स्तर के प्रश्न जाएंगे। जबकि कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों के लिए होने वाली CBT में अभ्यर्थियों से10वीं के स्तर के प्रश्न पूछे जाने हैं। वहीं हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) की CBT में अभ्यर्थियों से किस स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है। लेकिन इस भर्ती में भी 12वीं पास अभ्यर्थियों सेआवेदन मांगे गए थे, इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें भी 12वीं के स्तर के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। यह भी जानें - एसएससी CGL Recruitment 2022

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, UPSSSC PET, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल समेत कईप्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की Safalta App  के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। - SSC CGL भर्ती की तैयारी के लिए कुछ खास किताबों के बारे में । 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed