फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DEE Assam Teacher Recruitment 2025: Registration for 10,673 Primary Teacher Posts from November 8

DEE Assam Vacancy 2025: प्राथमिक शिक्षक के 10,673 पदों पर भर्ती, इस दिन से करें पंजीकरण; जानें आवेदन की शर्तें

Wed, 29 Oct 2025 01:52 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 29 Oct 2025 01:52 PM IST
सार

DEE Assam Recruitment 2025: प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, असम ने राज्य में निम्न प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक के कुल 10,673 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार 8 नवंबर से आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
DEE Assam Teacher Recruitment 2025: Registration for 10,673 Primary Teacher Posts from November 8
DEE Assam Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

DEE Assam Vacancy 2025: प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय (Directorate of Elementary Education - DEE), असम ने DEE असम शिक्षक भर्ती 2025 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के माध्यम से निम्न प्राथमिक (Lower Primary) और उच्च प्राथमिक (Upper Primary) शिक्षक पदों पर कुल 10,673 रिक्तियों की घोषणा की गई है। 

विज्ञापन


इच्छुक और पात्र उम्मीदवार, जो वर्तमान में Samagra Shiksha Assam (SSA) के तहत संविदा या राज्य पूल शिक्षक (State Pool Teacher) के रूप में कार्यरत हैं, वे DEE असम की आधिकारिक वेबसाइट dee.assam.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  
विज्ञापन


इस भर्ती के तहत कुल 10,673 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 नवंबर 2025 से शुरू होकर 30 नवंबर 2025 तक चलेगी।

आवेदन की जरूरी शर्तें

  • DEE असम शिक्षक भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार को 30 सितंबर, 2025 तक सर्व शिक्षा अभियान (Samagra Shiksha Assam - SSA) के अंतर्गत संविदा (Contractual) या राज्य पूल (State Pool) शिक्षक के रूप में कार्यरत होना अनिवार्य है।
  • इसके साथ ही, उम्मीदवार ने 30 सितंबर, 2025 तक कम से कम 3 वर्ष की निरंतर सेवा पूरी कर ली होनी चाहिए। 
  • अभ्यर्थी केवल उसी पद श्रेणी में आवेदन कर सकेगा, जिस पर वह वर्तमान में कार्यरत है, और वह भी केवल एक ही पद के लिए आवेदन कर पाएगा। 
  • इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कोई भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • सभी आवेदन केवल DEE असम की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन ही किए जाएंगे। आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित विस्तृत जानकारी DEE असम के ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी।

इतना मिलेगा वेतन

निम्न प्राथमिक (Lower Primary) और उच्च प्राथमिक (Upper Primary) दोनों पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतन बैंड-2 (PB-2) में नियुक्त किया जाएगा, जिसमें प्रारंभिक वेतन 14,000 से 70,000 रुपये प्रति माह निर्धारित है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को “असम सेवा (वेतन संशोधन) (संशोधन) नियम, 2019” के प्रावधानों के अनुसार ग्रेड वेतन (Grade Pay) तथा अन्य स्वीकृत भत्ते (Allowances) भी प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed