फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Culture Ministry Recruitment 2024 for many posts, know what should be the qualification

Culture Ministry Recruitment 2024: संस्कृति मंत्रालय में कई पदों पर होगी भर्ती, जानें क्या होनी चाहिए योग्यता

Tue, 24 Sep 2024 01:09 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Tue, 24 Sep 2024 01:09 PM IST
सार

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने आने वाले स्वायत्त संस्थान सांस्कृतिक स्त्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र में अकाउंट क्लर्क, एलडीसी, कॉपी एडिटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, वीडियो एडिटर, अकाउंट ऑफिसर आदि पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तिथि 20 अक्तूबर है।

विज्ञापन
Culture Ministry Recruitment 2024 for many posts, know what should be the qualification
संस्कृति मंत्रालय - फोटो : फेसबुक- Centre for Cultural Resources and Training - CCRT, New Delhi

विस्तार

Ministry of Culture Recruitment 2024: संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत सांस्कृतिक संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र (CCRT) अकाउंट्स ऑफिसर, लोअर डिवीज़न क्लर्क, कॉपी एडिटर और वीडियो एडिटर सहित कई ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर है। इच्छुक उम्मीदवार CCRT वेबसाइट ccrtindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए शैक्षिक दस्तावेज, अनुभव प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र आदि स्व-सत्यापित प्रति की आवश्यकता होगी। अधूरे या निर्दिष्ट मानदंडों को पूरा न करने वाले आवेदनों को अस्वीकार कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

रिक्त पद और योग्यता

अकाउंट्स ऑफिसर- 4
आयु- अधिकतम 35 वर्ष

  • योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विवि से स्नातक डिग्री। सरकारी संस्थान, पीएसयू, स्वायत्त निकाय, संवैधानिक निकाय में नकद खाता और बजट कार्य में 3 वर्ष का अनुभव।


प्रशासनिक अधिकारी- 1
आयु- अधिकतम 35 वर्ष

  • योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विवि से स्नातक डिग्री। सरकारी कार्यालय, पीएसयू, स्वायत्त, सांविधिक निकाय में लेखा, प्रशासन, स्थापना कार्य में दो साल का अनुभव।


कॉपी एडिटर हिंदी- 1, अंग्रेजी-1
आयु- अधिकतम 35 वर्ष

  • योग्यता-  किसी मान्यता प्राप्त विवि, संस्थान में हिंदी, अंग्रेजी में स्नातकोत्तर।
  •  किसी मान्यता प्राप्त विवि या संस्थान से पत्रकारिता या संपादन में डिप्लोमा।
  • पत्रिकाओं और पुस्तकों के संपादन में दो वर्ष का अनुभव।

या फिर

  • किसी मान्यता प्राप्त विवि या संस्थान से हिंदी या अंग्रेजी में स्नातक।
  • किसी मान्यता प्राप्त विवि या संस्थान से पत्रकारिता में डिप्लोमा।
  • सरकारी विभागों या प्रतिष्ठित प्रकाशन फर्म में पत्रिका और पुस्तकों के संपादन में चार वर्ष का अनुभव।


वीडियो एडिटर- 1
आयु- अधिकतम 30 वर्ष।

  • योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विवि या संस्थान से फिल्म एडिटिंग में डिग्री।
  • किसी भी प्रतिष्ठित स्टूडियो या संस्थान में फिल्म या वीडियो एडिटिंग के क्षेत्र में दा वर्ष का अनुभव।


डाक्यूमेंटेशन सहायक- 1
आयु- 35 वर्ष।

  • योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री।
  • किसी प्रतिष्ठित संगठन में डॉक्यूमेंटेशन में एक वर्ष का अनुभव।


क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर एवं को-ऑर्डिनेटर- 2
आयु- 30 वर्ष।

  • योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विवि या संस्थान से स्नातक डिग्री।
  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में क्राफ्ट में डिप्लोमा।


हिंदी ट्रांसलेटर- 1, अकाउंट क्लर्क-2
आयु- अधिकतम 30 वर्ष।

  • योग्यता- 12 वीं पास।
  • कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड।


डाटा एंट्री ऑपरेटर
योग्यता- 12 वीं पास।

  • कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्ति विवरण:

  • लेखा अधिकारी (ग्रुप बी): 4 पद (अनारक्षित-03, ओबीसी-01)
  • प्रशासनिक अधिकारी (ग्रुप बी): 1 पद (अनारक्षित)
  • कॉपी एडिटर: 2 पद (1 अंग्रेजी, 1 हिंदी; अनारक्षित-01, ओबीसी-01)
  • वीडियो एडिटर: 1 पद (अनिवार्य)
  • डॉक्यूमेंटेशन सहायक: 1 पद (अनारक्षित)
  • शिल्प प्रशिक्षक और समन्वयक: 2 पद (अनारक्षित-01, ओबीसी-01)
  • हिंदी अनुवादक: 1 पद (अनारक्षित)
  • लेखा लिपिक: 2 पद (अनारक्षित)
  • लोअर डिविजन क्लर्क: 6 पद (अनारक्षित-03, ओबीसी-01, एससी-01, ईडब्ल्यूएस-01)
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर: 2 पद (अनारक्षित-01, ओबीसी-01)
विज्ञापन

अन्य महत्वपूर्ण बातें

  • केंद्र या राज्य सरकार, स्वायत्त निकायों या सार्वजनिक क्षेत्र के उम्मीदवार उचित माध्यम से आवेदन करें।
  • चयन प्रक्रिया के दौरान अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी देना होगा।
  • ईमेल के ज़रिए भेजे गए आवेदन या जिनमें ज़रूरी दस्तावेज़ या हस्ताक्षर नहीं होंगे या जो देरी से प्राप्त होंगे, उन्हें अस्वीकार कर दिया जाएगा।
  • चयनित उम्मीदवारों को नई दिल्ली स्थित CCRT मुख्यालय या इसके किसी भी क्षेत्रीय केंद्र में नियुक्त किया जा सकता है।
  • विकलांग उम्मीदवारों को केन्द्र सरकार और डीओपीटी के मानदंडों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed