फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CTET 2021 result will declare soon-safalta

CTET 2021-22: जारी होने वाला है CTET का रिजल्ट, जान लें इस बार क्यों हुई इतनी देरी और इससे पहले कितने समय में आया था रिजल्ट

Mon, 28 Feb 2022 03:02 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 28 Feb 2022 03:02 PM IST
सार

CTET 2021 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। CTET का रिजल्ट जारी होने वाला है। इसमें शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
CTET 2021 result will declare soon-safalta
CTET - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 के बीच आयोजित की गई इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था और ये पूरे देश में आयोजित की गई थी। पहली बार ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई इस परीक्षा का रिजल्ट 15 फरवरी 2022 को जारी होना था लेकिन कुछ वजहों से इसमें देर हो गई। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में आज ही रिजल्ट जारी होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि सीबीएसई की ओर से रिजल्ट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़ी हर अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इनमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषयकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम के FREE TET EBooks Classes- Join Now की मदद ले सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।

विज्ञापन

क्यों लगा है इतना समय

CTET 2021 का रिजल्ट 15 फरवरी को जारी होना था लेकिन इसमें काफी देरी हुई है जिस वजह से अभ्यर्थियों ने भी अपनी नाराजगी जताई। 15 फरवरी को रिजल्ट जारी करने की तारीख देने के बाद रिजल्ट ना जारी करने से नाराज अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर आंदोलन चलाने की तक धमकी दे डाली। कई अभ्यर्थियों ने तो रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग करते हुए बोर्ड और शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों को टैग करते हुए ट्वीट भी किए। उन्होंने सोशल मीडिया पर शिकायत की कि सीबीएसई की वजह से वो केंद्रीय विद्यालय समेत विभिन्न स्कूलों में निकली भर्तियों के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। ये परीक्षा पहली बार ऑनलाइन मोड में हुई थी जिससे अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि रिजल्ट समय पर जारी कर दिया जाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मीडिया रिपोर्टों में ये बताया गया कि रिजल्ट पूरी तरह से तैयार है लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से इसे जारी करने में देरी हो रही है। हालांकि रिजल्ट में देरी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और ना ही बोर्ड ने इस संबंध में अभी तक कोई सूचना दी है।

विज्ञापन

पिछले रिजल्ट में लगा था कितना समय :

साल 2021 के सीटेट का पहला एग्जाम साल की शुरुआत में आयोजित किया गया था। परीक्षा 31 जनवरी 2021 को आयोजित हुई और रिजल्ट 26 फरवरी 2021 को जारी कर दिया गया था। CTET की वर्तमान परीक्षा से पहले आयोजित की गई अन्य परीक्षाओं के रिजल्ट में भी ज्यादा समय नहीं लगा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइफटाइम होगी सर्टिफिकेट की वैलिडिटी :

केंद्र सरकार द्वारा CTET के सर्टिफिकेट को लाइफटाइम के लिए मान्य कर दिया गया है। अब इस परीक्षा में एक बार सफल होने के बाद अभ्यर्थी कभी भी शिक्षकों की भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले ये सर्टिफिकेट सिर्फ सात साल के लिए मान्य था।

सफलता के साथ घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी कॉन्स्टेबल, UP लेखपाल और अन्यकई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कई खास बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से अपने फोन में सफलता ऐप डाउनलोड कर भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed