फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CTET Answer Key 2021 News CTET Answer Key released by cbse, check here and raise the objections  

CTET 2021: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की आंसर की जारी, यहां देखें और दर्ज कराएं आपत्ति 

Fri, 19 Feb 2021 07:50 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 19 Feb 2021 07:50 PM IST
सार

  • सीटीईटी परीक्षा 31 जनवरी, 2021 को आयोजित की गई थी 
  • निर्धारित समयसीमा के बाद आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी

विज्ञापन
CTET Answer Key 2021 News CTET Answer Key released by cbse, check here and raise the objections  
CTET Exam Answer Key 2021 - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

CTET Answer Key 2021 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 की आंसर की यानी उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसके साथ ही सीबीएसई ने सीटीईटी परीक्षा की आंसर की को लेकर अभ्यर्थियों से आपत्तियां आमंत्रित की है। सीबीएसई का यह कदम परीक्षा के परिणाम तैयार होने से पूर्व ही तमाम तरह की संभावित आपत्तियों, विवादों और जिज्ञासाओं का समाधान करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण है। इसके लिए सीबीएसई ने अपने CTET वेबपोर्टल पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए लिंक भी शुरू किया है। इस संबंध में नोटिफिकेशन यहां पढ़ सकते हैं। जबकि ओएमआरशीट एवं आंसर की डाउनलोड करने के साथ ही आपत्ति दर्ज कराने का लिंक आगे की स्लाइड्स में दिया गया है। 

विज्ञापन

परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आंसर की सीबीएसई सीटीईटी की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। संभावना है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ओर से सीटीईटी 2021 का रिजल्ट मार्च महीने में जारी किया जा सकता है। इस बीच, बोर्ड ने सीटीईटी भर्ती के लिए हुई परीक्षा की आसंर की जारी कर दी है। इस आंसर की से असंतुष्ट कोई भी उम्मीदवार निर्धारित समयसीमा में आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए 19 फरवरी से 21 फरवरी, 2021 तक का समय निर्धारित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि निर्धारित समयसीमा के बाद आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि सीटीईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी में आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित राशि का भुगतान करना होगा। इसके लिए इस साल भी प्रति सवाल 1000 रुपए का शुल्क के लिए लिया जा रहा है। यह शुल्क वापस नहीं होगा। सीटीईटी की आंसर की पर आई आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। 
 

विज्ञापन

इतना स्कोर जरूरी 
बता दें कि परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य श्रेणी के आवेदकों को कम से कम 60 फीसदी अंक यानी 150 में से 90 अंक प्राप्त करना जरूरी है। वहीं, ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणी के आवेदकों के 55 फीसदी यानी 150 में से 82 अंक लाने आवश्यक है। सीटीईटी परीक्षा 2021 को क्लीयर करने वाले उम्मीदवारों को स्कोर कार्ड और सीटीईटी परीक्षा का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। गौरतलब है कि जुलाई, 2020 में सीटीईटी परीक्षा कोरोना महामारी के कारण स्थगित होने के कारण इसे 31 जनवरी, 2021 को आयोजित की किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed