सरकारी नौकरी: इस विभाग के अंतर्गत निकलीं अपरेंटिस के पदों पर भर्तियां, जानें कैसे करना होगा आवेदन
CSPHCL Recruitment 2022: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड में भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन 4 मई, 2022 से पहले तक पूरा कर लें।
विस्तार
CSPHCL Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (CSPHCL) ने ट्रेड अपरेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में होंगे। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह अपना आवेदन निर्धारित पते पर भेज सकते हैं। हम इस खबर में आपको आवेदन की पूरी प्रक्रिया बताएंगे।
CSPHCL Recruitment 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड में भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन 4 मई, 2022 से पहले तक पूरा कर लें। चूंकि आवेदन का मोड ऑफलाइन है तो आखिरी तारीख से पहले ही इसे जमा कर दें।
CSPHCL Recruitment 2022: इतने पदों पर होंगी भर्तियां
इस भर्ती के माध्यम से कुल 135 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें 60 पद ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए और 75 पद डिप्लोमा अपरेंटिस के लिए है। ग्रेजुएट अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास में इंजीनियरिंग की योग्यता होनी चाहिए। वहीं, डिप्लोमा पदों के लिए उम्मीदवारों के पास में संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
CSPHCL Recruitment 2022: कैसे करेंगे आवेदन?
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन ही होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cspdcl.co.in पर जाकर इस भर्ती के नोटिफिकेशन को चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवार नोटिफिकेशन में दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।