फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CSL Recruitment 2022 for 261 posts know how to apply at cochinshipyard.in sarkari naukri

CSL Recruitment 2022: कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड में सैकड़ों पदों पर भर्तियां, मिलेगी बंपर सैलरी

Tue, 17 May 2022 02:31 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 17 May 2022 02:31 PM IST
सार

CSL Recruitment 2022: कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड भर्ती में आवेदकों से पदानुसार संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा मांगे गए हैं। आवेदकों की आयु-सीमा अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
CSL Recruitment 2022 for 261 posts know how to apply at cochinshipyard.in sarkari naukri
CSL Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

CSL Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड की ओर से सैकड़ों पदों भर्ती जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को सीनियर शिप ड्राफ्ट्समैन, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट, असिस्टेंट और अन्य पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट cochinshipyard.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

CSL Recruitment 2022: इस तारीख तक पूरा कर लें आवेदन
कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड में जारी हुई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 06 जून, 2022 को निर्धारित की गई है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन ही होंगे। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CSL Recruitment 2022: भर्ती का विवरण

  • सीनियर शिप ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रुमेंटेशन) के लिए पदों की संख्या- 6 पद
  • जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स)  के लिए पदों की संख्या- 4 पद
  • जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (एबीएपी)  के लिए पदों की संख्या- 1 पद
  • लेबोरेटरी असिस्टेंट (मैकेनिकल)  के लिए पदों की संख्या- 1 पद
  • लेबोरेटरी असिस्टेंट (केमिकल)  के लिए पदों की संख्या- 1 पद
  • स्टोर कीपर  के लिए पदों की संख्या- 4 पद
  • जूनियर कमर्शियल असिस्टेंट  के लिए पदों की संख्या- 2 पद
  • असिस्टेंट  के लिए पदों की संख्या- 7 पद
  • वेल्डर सह फिटर (वेल्डर / वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक), प्लंबर, मैकेनिक मोटर वाहन, फिटर, शीट मेटल वर्कर)  के लिए पदों की संख्या- 206 पद
  • फिटर (इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स)  के लिए पदों की संख्या- 16 पद
  • शिपराइट वुड  के लिए पदों की संख्या- 3 पद

 

विज्ञापन

CSL Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड भर्ती में आवेदकों से पदानुसार संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा मांगे गए हैं। आवेदकों की आयु-सीमा अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक करें। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांगों के लिए आवेदन निशुल्क है। 

CSL Recruitment 2022: कितना मिलेगा वेतन

  • 22500-73750
  • 23500-77000

 

CSL Recruitment 2022: आवेदन शुल्क 

  • सामान्य वर्ग के लिए- 400 रुपये
  • एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए- निशुल्क

 

CSL Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट cochinshipyard.in पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक करें। इसके बाद बताए गए प्रारूप में दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन पूरा करें। उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed