10वीं पास के लिए नौकरी: सीएसआईआर एनसीएल में एमटीएस पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू, कौन भर सकता है फॉर्म?
सीएसआईआर-राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, पुणे ने बहु-कार्य कर्मचारी, यानी मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 5 अक्तूबर से शुरू हो गए हैं। 10वीं पास उम्मीदवार 4 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन से होगा। पूरी जानकारी पढ़ें...
विस्तार
सीएसआईआर-राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (एनसीएल), पुणे ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के 24 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या NCL/01-2026/MTS के तहत की जा रही है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अक्तूबर 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार 4 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
एमटीएस का पद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत ग्रुप-सी का पद है। उम्मीदवारों का चयन निर्धारित पात्रता शर्तों और भर्ती प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए कक्षा 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ उम्मीदवार को निर्धारित आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है:
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 25 वर्ष
- आयु की गणना: 4 नवंबर 2026 के आधार पर
आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
चयन कैसे होगा?
सीएसआईआर एनसीएल एमटीएस भर्ती में चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले प्राप्त आवेदनों की जांच होगी। इसके बाद पात्र उम्मीदवारों को प्रतियोगी लिखित परीक्षा में शामिल किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में ये चरण शामिल हैं:
- आवेदन की जांच
- प्रतियोगी लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 4 नवंबर 2026 शाम 5 बजे है। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम समय का इंतजार न करें और आवेदन की प्रक्रिया समय रहते पूरी कर लें।
कितनी मिलेगी सैलरी?
- एमटीएस पद के लिए वेतन स्तर-01 निर्धारित है। इसका वेतनमान 18,000 रुपये से 56,900 रुपये तक है।
- क्लास-10 शहर की सीमा में शुरुआती मासिक कुल पारिश्रमिक लगभग 40,000 रुपये बताया गया है।
आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार सीएसआईआर एनसीएल के भर्ती पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए वैध ईमेल पता और मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण करना होगा। आवेदन प्रक्रिया में मुख्य रूप से ये चरण शामिल हैं:
- सबसे पहले recruit.ncl.res.in पर जाएं।
- वैध ईमेल और मोबाइल नंबर से पंजीकरण करें।
- व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र जमा करें।
- जमा किए गए आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।