CSBC Bihar Police Admit Card: पुलिस कॉन्स्टेबल के एडमिट कार्ड जारी, 8 मार्च को परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CSBC (Central Selection Board of Constable) Bihar Police Constable Admit Card 2020: केंद्रीय चयन पर्षद (सीएसबीसी) ने बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल की होने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया था, वे अब सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक आपको इस खबर में आगे भी दिया जा रहा है।
इसी दौरान बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की सूची (Examination Centre List) भी जारी कर दी है। आपको बता दें कि बोर्ड ने परीक्षा के लिए 08 मार्च , 2020 की तारीख सुनिश्चित की है। यह परीक्षा दो चरणों में होगी। पहला चरण सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरा चरण दोपहर दो बजे से चार बजे तक चलेगा।
मालूम हो कि बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 05 अक्तूबर, 2019 से लेकर 04 नवंबर, 2019 चली थी। याद दिला दें कि यह परीक्षा पहले 20 जनवरी, 2020 को होनी तय हुई थी लेकिन किसी कारणवश यह स्थगित हो गई थी।
ये भी पढ़ें : BEL: हिंदी भाषा पर है अच्छी पकड़ तो पाएं सरकारी नौकरी, ट्रेनी को मिलेंगे 25 हजार
Bihar Police Constable Admit Card 2020: ऐसे करें डाउनलोड
- चरण - 1 सबसे पहले आप डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
- चरण - 2 उसके बाद एक नया पेज खुलेगा।
- चरण - 3 दी गई जगह में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर सबमिट करें।
- चरण - 4 आपका एडमिट कार्ड आपके सामने स्क्रीन पर होगा। इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2020: दिल्ली में स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी के मौके, आवेदन का आखिरी मौका
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।