फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CSB Recruitment 2024: Registration window closing soon for scientist b posts, apply here

CSB Recruitment 2024: सीएसबी में वैज्ञानिक-बी के पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें यहां से पंजीकरण

Thu, 29 Aug 2024 06:00 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 29 Aug 2024 06:00 AM IST
सार

CSB Recruitment 2024: केंद्रीय रेशम बोर्ड वैज्ञानिक-बी के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्वीकार रहा है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से  आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
CSB Recruitment 2024: Registration window closing soon for scientist b posts, apply here
CSB Recruitment 2024 - फोटो : istock

विस्तार

CSB Recruitment 2024: केंद्रीय रेशम बोर्ड (CBSE) जल्द ही प्री-कोकून सेक्टर में वैज्ञानिक-बी को पदों पर के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है। इन पदों के लिए विज्ञान या कृषि विज्ञान में मास्टर डिग्री वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - csb.gov.in. पर जाकर 5 सितंबर, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 
यह भर्ती रेशम उत्पादन में अनुसंधान को आगे बढ़ाने में मदद करती है, जिससे भारत के रेशम उद्योग की वृद्धि और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा मिलता है।

विज्ञापन

पात्रता मानदंड
वैज्ञानिक-बी को पदों पर आवेदन करने कि लिए अभ्यर्थियों के पास  विज्ञान या कृषि विज्ञान में मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 


आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है। 

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- csb.gov.in. पर जाएं। 
  • अब वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध WHAT'S NEW सेक्शन में भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपको SUBMIT APPLICATION पर क्लिक करके फॉर्म भरना होगा। 
  • इसके बादफोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें पर क्लिक करके इसे अपलोड करना है।
  • दस्तावेज़ अपलोड करें लिंक पर क्लिक करके मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब GENERATE POSTAL CHALLAN जेनरेट करें।
  • अंत में प्रिंट एप्लीकेशन पर क्लिक करके फॉर्म को जमा कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed