फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CRPF Recruitment 2023 Last day to apply for 1458 ASI, Head Constable Job at crpf.gov.in, salary up to Rs 92000

CRPF Recruitment 2023: सीआरपीएफ भर्ती की अंतिम तिथि आज, एएसआई स्टेनो और हेड कॉन्स्टेबल की सैलरी 92 हजार तक

Tue, 31 Jan 2023 01:04 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 31 Jan 2023 01:04 PM IST
सार

CRPF Recruitment 2023 Last Day: सीआरपीएफ की सहायक उप निरीक्षक (ASI) स्टेनो ग्राफर और हेड कॉन्स्टेबल (HC) भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
CRPF Recruitment 2023 Last day to apply for 1458 ASI, Head Constable Job at crpf.gov.in, salary up to Rs 92000
CRPF Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CRPF Recruitment 2023 Last Day: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की सहायक उप निरीक्षक (ASI) स्टेनो ग्राफर और हेड कॉन्स्टेबल (HC) मंत्रिस्तरीय पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया मंगलवार, 31 जनवरी, 2023 को समाप्त होने जा रही है। सीआरपीएफ का यह भर्ती अभियान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में रिक्त कुल 1458 पदों को भरेगा। इससे पहले सीआरपीएफ की भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी थी। 

विज्ञापन

सीआरपीएफ की सहायक उप निरीक्षक (ASI) स्टेनो ग्राफर और हेड कॉन्स्टेबल (HC) भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों ने केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से इंटर मीडिएट (10+2) या समकक्ष परीक्षा पास की हो। आवेदन करने की अंतिम तिथि के अनुसार आवेदक उम्मीदवार की आयु सीमा 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

यह भी पढ़ें :  LIC AAO Recruitment 2023: एलआईसी एएओ भर्ती में मिलेगी 53 हजार रुपये महीना सैलरी, आज ही करना होगा आवेदन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

CRPF Recruitment 2023 रिक्ति विवरण

असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) : 143 पद

हेड कॉन्स्टेबल (मंत्रिस्तरीय) : 1315 पद


यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri Live 2023: एनआईए, ट्राई और जेसीआई में निकलीं नौकरियां, स्नातक पास को मिलेगा मौका
 

CRPF Recruitment 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 31 जनवरी, 2023

एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख : 15 फरवरी, 2023

परीक्षा की अनुमानित तिथियां : 22-28 फरवरी, 2023 के बीच

 
विज्ञापन

CRPF Recruitment में आयु-सीमा 

सीआरपीएफ की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 25 जनवरी, 2023 को 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिला / ईएसएम को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।


CRPF Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता

सीआरपीएफ की इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से इंटर मीडिएट (10+2) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 
 

CRPF Recruitment में इतना होगा वेतन

सहायक उप निरीक्षक (स्टेनो) : रुपये 29,200 से 92,300 रुपये प्रति माह तक

हेड कॉन्स्टेबल (मंत्रिस्तरीय) : रुपये 25,500 से 81,100 रुपये प्रति माह तक

 

CRPF Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर उपलब्ध रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें और प्रोफाइल बनाएं।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    पद का चयन करें, आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट जरूर ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed