CRPF Recruitment 2020: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, सीआरपीएफ में बंपर वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई
CRPF Recruitment 2020: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में बतौर एसआई, एएसआई या हेड कांस्टेबल करियर बनाने के इच्छुक मेडिकल फील्ड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका है आया है।सीआरपीएफ (CRPF) ने एसआई, एएसआई और हेड कांस्टेबल के विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती में कुल रिक्त पदों की संख्या 789 है। प्रत्येक पद का भर्ती विवरण देखने के बाद ही आवेदन करें। संबंधित पदों भर्ती नियमों के विवरण के लिए नीचे सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक और भर्ती नोटिफिकेशन का लिंक दिया जा रहा है।
भर्ती की महत्पूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ - 20-07-2020
आवेदन की आखिरी तारीख - 31-08-2020
लिखित परीक्षा की तिथि - 20-12-2020
आवेदन शुल्क
ग्रुप बी के आवदेन के लिए शुल्क- 200 रुपए
ग्रुप सी के लिए आवेदन -100 रुपए
एससी/एसटी के उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं।
जिन उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना है, वे भारतीय पोस्टल ऑर्डर या बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से डीजीपी, ग्रुप सेंटर, सीआरपीएफ, भोपाल के एसबीआई-बंगरासिया में भुगतान कर सकते हैं।
रिक्त पदों की संख्या - 789
रिक्त पदों के नाम - इंस्पेक्टर (डाइटीशियन), सब इंस्पेक्टर (स्टाफ नर्स), सब इंस्पेक्टर रेडियोग्राफर, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (फार्मासिस्ट), असिस्टें सब इंस्पेक्टर (फिजियोथेरेपिस्ट), हेड कांस्टेबल (नर्सिंग असिस्टेंट) और हेड कांस्टेबल मिडवाइफ आदि के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आयु सीमा - विभिन्न पदों के सापेक्ष आयु की सीमा अलग-अलग है, अधिकारी के निए विस्तृत आवेदन देखें।
वेबसाइट लिंक - crpf.gov.in