{"_id":"5e7c40e78ebc3e77b31a494a","slug":"covid-19-lockdown-ugc-released-online-links-for-students-teachers-and-colleges-for-online-studying","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई न हो बाधित इसलिए यूजीसी ने जारी किए ये 10 लिंक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कोरोना वायरस: लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई न हो बाधित इसलिए यूजीसी ने जारी किए ये 10 लिंक
Thu, 26 Mar 2020 11:49 AM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Thu, 26 Mar 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत इस समय करोना के कारण लॉकडाउन है। इसकी वजह से सभी शिक्षण संस्थानों को भी बंद किया गया है। शिक्षण संस्थानों के बंद हो जाने से कालेजों और विश्वविद्यायों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई में भी बाधा आ रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, यूजीसी ने लॉकडाउन के दौरान भी पढ़ाई प्रभावित ना हो इसके लिए व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इंफॉरमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी) का प्रयोग करते हुए ऑडियो-वीडियो और टेक्स्ट कंटेट प्राप्त करने के लिए दस लिंक बताए हैं। वहीं शिक्षकों के लिए भी पोर्टल के जरिए रिसर्च जर्नल पढ़ने की सुविधा है।
विज्ञापन
यूजीसी के सचिव प्रो. रजनीश जैन नें एक पत्र जारी कर के शिक्षक और छात्रों को इन दस महत्वपूर्ण लिंक के बारे में जानकारी दी हैंं:
छात्रों को इन लिंक पर मिलेगा कंटेंट:
ई कंटेंट कोर्सवेयर इन यूजी सब्जेक्ट
http://cec.nic.in/cec/ वेबसाइट पर 87 अंडर ग्रेजुएट कोर्स के ई-कंटेंट प्राप्त किए जा सकते हैं। इस वेबसाइट पर 24, 110 ई-कंटेंट मॉड्यूल भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
यूजी/पीजी मूक्स :
http://ugcmoocs.inflibnet.ac.in/ugcmoocs/moocs_courses.php पर यूजी और पीजी (नॉन- टेक्नोलॉजी) कोर्स को पढ़ सकते हैं।
शोध गंगा :
https://shodhganga.inflibnet.ac.in/ इस वेबसाइट पर 2, 60,000 हजार से अधिक ई-थीसिस मौजूद हैं।
सीईसी-यूजीसी यू-ट्यूब चैनल :
https://www.youtube.com/user/cecedusat यह यूट्यूब चैनल है यहां आप फ्री मे लेक्चर देख सकते हैं।
स्वयं ऑनलाइन कोर्स :
www.swayam.gov.in पर स्टूडेंट यूजी-पीजी स्तर पर विभिन्न प्रोग्राम की पढ़ाई बिना रजिस्ट्रेशन और बिना फीस दिये कर सकते हैं।
विद्वान :
https://vidwan.inflibnet.ac.in/ यह वेबसाइट फैकल्टी के लिए है। वेबसाइट पर फंडिंग को लेकर भी सूचनाएं हैं।
ई-शोध सिंधु :
https://ess.inflibnet.ac.in/ इस वेबसाइट पर 15 हजार से अधिक कोर जर्नल और पीयर रिव्यू जर्नल मौजूद हैं। रिसर्च स्कॉलर के साथ शिक्षक भी इस वेबसाइट का लाभ उठा सकते हैं।
ई पीजी पाठशाला :
https://epgp.inflibnet.ac.in/ वेबसाइट पर स्टूडेंट पीजी स्तर पर 23 हजार से अधिक मॉड्यूल के जरिए पढ़ाई जारी रख सकते हैं।
स्वयंप्रभा :
https://swayamprabha.gov.in/ वेबसाइट पर 32 डीटीएच चैनल के जरिए यूजी-पीजी स्तर के सभी डिसिप्लिन में पढ़ाई कराई जा रही है।
कमेंट
कमेंट X