फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CNP Nashik Recruitment 2023 know how to apply online at cnpnashik.spmcil.com

CNP Nashik Recruitment 2023: करेंसी नोट प्रेस में सुपरवाइजर सहित कई पदों पर भर्तियां, जानें कितना मिलेगा वेतन

Tue, 17 Oct 2023 05:12 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 17 Oct 2023 05:12 PM IST
सार

CNP Nashik Recruitment 2023: करेंसी नोट प्रेस नासिक में सुपरवाइजर सहित कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। अगर आप भी यहां काम करने के इच्छुक हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
CNP Nashik Recruitment 2023 know how to apply online at cnpnashik.spmcil.com
jobs - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

CNP Nashik Recruitment 2023: करेंसी नोट प्रेस नासिक में सुपरवाइजर, आर्टिस्ट, जूनियर तकनीशियन और अन्य पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। अगर आप भी यहां काम करने के इच्छुक हैं तो आधिकारिक वेबसाइट cnpnashik.spmcil.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण 19 अक्तूबर 2023 से शुरू होंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 नवंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

CNP Nashik Recruitment आयुसीमा

  • सुपरवाइजर (टी.ओ. प्रिंटिंग), सुपरवाइजर (राजभाषा) के लिए आयुसीमा 18 से 30 वर्ष

  • कलाकार (ग्राफिक डिजाइनर), सचिवालय सहायक के लिए आयुसीमा 18 से 28 वर्ष

  • जूनियर तकनीशियन के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

CNP Nashik Recruitment आवेदन शुल्क

करेंसी नोट प्रेस नासिक भर्ती के लिए सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों को 600 रुपये, जबकि एससी/एसटी/शारीरिक रूप से विकलांग श्रेणी-पीडब्ल्यूबीडी और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

विज्ञापन

CNP Nashik Recruitment रिक्तियों का विवरण

करेंसी नोट प्रेस नासिक में 117 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

  • सुपरवाइजर (टी.ओ. प्रिंटिंग) 03 पद

  • आर्टिस्ट (ग्राफिक डिजाइनर) 01 पद

  • सचिवालय सहायक 01 पद

  • जूनियर तकनीशियन 112 पद

CNP Nashik Recruitment शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा, आईटीआई/प्रिंटिंग में डिप्लोमा या समकक्ष होना चाहिए।

CNP Nashik Recruitment वेतन 

  • सुपरवाइजर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 27600 से 95910 रुपये तक वेतन मिलेगा।

  • कलाकार, सचिवीय सहायक पद पर चयनित उम्मीदवारों को 23,910 से 85570 रुपये तक वेतन मिलेगा।

  • जूनियर तकनीशियन पद पर चयनित उम्मीदवारों को 18780 से 67390  रुपये तक वेतन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed