CNP Nashik Recruitment 2023: करेंसी नोट प्रेस में सुपरवाइजर सहित कई पदों पर भर्तियां, जानें कितना मिलेगा वेतन
CNP Nashik Recruitment 2023: करेंसी नोट प्रेस नासिक में सुपरवाइजर सहित कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। अगर आप भी यहां काम करने के इच्छुक हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CNP Nashik Recruitment 2023: करेंसी नोट प्रेस नासिक में सुपरवाइजर, आर्टिस्ट, जूनियर तकनीशियन और अन्य पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। अगर आप भी यहां काम करने के इच्छुक हैं तो आधिकारिक वेबसाइट cnpnashik.spmcil.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण 19 अक्तूबर 2023 से शुरू होंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 नवंबर 2023 तक है।
CNP Nashik Recruitment आयुसीमा
-
सुपरवाइजर (टी.ओ. प्रिंटिंग), सुपरवाइजर (राजभाषा) के लिए आयुसीमा 18 से 30 वर्ष
-
कलाकार (ग्राफिक डिजाइनर), सचिवालय सहायक के लिए आयुसीमा 18 से 28 वर्ष
-
जूनियर तकनीशियन के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष
CNP Nashik Recruitment आवेदन शुल्क
करेंसी नोट प्रेस नासिक भर्ती के लिए सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों को 600 रुपये, जबकि एससी/एसटी/शारीरिक रूप से विकलांग श्रेणी-पीडब्ल्यूबीडी और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
CNP Nashik Recruitment रिक्तियों का विवरण
करेंसी नोट प्रेस नासिक में 117 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
-
सुपरवाइजर (टी.ओ. प्रिंटिंग) 03 पद
-
आर्टिस्ट (ग्राफिक डिजाइनर) 01 पद
-
सचिवालय सहायक 01 पद
-
जूनियर तकनीशियन 112 पद
CNP Nashik Recruitment शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा, आईटीआई/प्रिंटिंग में डिप्लोमा या समकक्ष होना चाहिए।
CNP Nashik Recruitment वेतन
-
सुपरवाइजर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 27600 से 95910 रुपये तक वेतन मिलेगा।
-
कलाकार, सचिवीय सहायक पद पर चयनित उम्मीदवारों को 23,910 से 85570 रुपये तक वेतन मिलेगा।
-
जूनियर तकनीशियन पद पर चयनित उम्मीदवारों को 18780 से 67390 रुपये तक वेतन मिलेगा।