यूपीएससी के नतीजे घोषित, यहां देखिए पूरा रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में कुल 1,364 छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है।
टॉप 10 छात्र-छात्राओं में लड़कियों ने बाजी मारी है। पहले चार स्थानों पर भी लड़कियों का ही कब्जा है। यह पहली बार है जब आयोग ने साक्षात्कार के चार दिन के भीतर परीक्षा परिणाम घोषित किया है
आयोग ने पिछले वर्ष 24 अगस्त को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी। देशभर के 59 केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में करीब 4.51 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 16,933 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई किया था।
इस साल 13 मार्च को घोषित मुख्य परीक्षा के परिणाम में 3,308 छात्रों को साक्षात्कार या पर्सनेलेटी टेस्ट के लिए चुना गया था। ये साक्षात्कार 27 अप्रैल से 30 जून तक चले थे।
ये है टॉप 10 की लिस्ट
सिविल सेवा परीक्षा में टॉप 10 में बाजी लड़कियों के हाथ रही है। पहले चार स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है। वहीं टॉप 10 सफल छात्रों में 6 लड़कियां हैं।
इरा सिंघल ने पूरे देश में टॉप किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर रेनू राज रही हैं। निधि गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया है। चौथे स्थान पर वंदना राव ने कब्जा जमाया है।
टॉप 10 में पांचवे स्थान पर सुहर्ष भगत रहे हैं। वहीं चारूश्री ने छठवां स्थान हासिल किया है। लोक बंधु सातवें स्थान पर हैं जबकि नीतीश कुमार ने आठवां स्थान हासिल किया है। आशीष कुमार ने नौवें और अरविंद सिंह ने 10वें स्थान पर कब्जा जमाया है।
पूरा रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें
इस बार भर्ती परीक्षाओं के प्रारूप में बदलाव किया गया था। प्रतियोगियों के दबाव में संघ लोक सेवा आयोग ने सीसैट को पहले ही क्वालीफाइंग पेपर कर दिया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने भी पीसीएस मुख्य परीक्षा के प्रश्नपत्र प्रारूप में सिविल सर्विसेज की तर्ज पर बदलाव किया है।
नतीजे देखने के लिए क्लिक करें
सिविल सर्विसेज-2011 में प्रारंभिक परीक्षा में सीसैट लागू होने, फिर मुख्य परीक्षा के पैटर्न में व्यापक बदलाव के बाद हिंदी पट्टी के प्रतियोगियों की सफलता का ग्राफ तेजी से घटा है। बदलावों के विरोध में हिंदी पट्टी के प्रतियोगियों ने प्रदर्शन भी किया था।
इससे दबाव में आई सरकार ने सीसैट को क्वालीफाइंग पेपर कर दिया है। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से भी नोटिफिकेशन में इसकी घोषणा कर दी गई है कि सीसैट के पेपर में न्यूनतम 33 फीसदी अंक हासिल करने होंगे, लेकिन मेरिट में इसके अंक शामिल नहीं किए जाएंगे। मेरिट सामान्य अध्ययन के पेपर के आधार पर बनेगी।