Teacher Recruitment 2023: इस सूबे में साढ़े 12 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती, जानें कहां-कैसे करें आवेदन
Chhattisgarh Teacher Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ में 12 हजार 489 शिक्षकों के पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chhattisgarh Teacher Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य में शिक्षकों के 12,489 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह द्वारा ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। सीधी भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 06 मई, 2023 से आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 06 जून 2023 तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
छत्तीसगढ सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि युवाओं के हित में एक और बड़ा फैसला। स्कूल शिक्षा विभाग ने 12 हजार 489 शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया। इसमें 6,285 सहायक शिक्षक, 5,772 शिक्षक, 432 व्याख्याताओं के पदों पर भर्ती की जाएगी। व्यापमं भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा।
युवाओं के हित में एक और बड़ा फैसला
— Dr. Premsai Singh (@Drpremsaisingh) May 4, 2023
📍12 हजार 489 शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया विज्ञापन
📍6,285 सहायक शिक्षक 5,772 शिक्षक, 432 व्याख्याता के पदों पर होगी भर्तियां
📍6 मई से होगा ऑनलाइन आवेदन
📍व्यापम लेगा भर्ती परीक्षा… pic.twitter.com/1Sck2Da5JX
CG Teacher Recruitment शैक्षणिक योग्यता
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पदों के मुताबिक अलग-अलग है।
सहायक शिक्षक- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से कम से कम 45% अंकों के साथ 12वीं कक्षा या समकक्ष। किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से D.Ed/B.Ed/D.El.Ed, टीईटी पेपर I पास होना अनिवार्य है।
शिक्षक- संबंधित विषयों और कुल मिलाकर कम से कम 45% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से D.Ed/B.Ed/D.El.Ed डिग्री। टीईटी पेपर II उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
लेक्चरर- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में कम से कम द्वितीय श्रेणी में मास्टर डिग्री उत्तीर्ण। बी.एड होना अनिवार्य है।
CG Teacher Recruitment ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर सीजी व्यापम शिक्षक भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
-
खुद को रजिस्टर करें और आवेदन पत्र भरें।
-
अपने दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
भरे हुए आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें
भर्ती जारी है…
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 4, 2023
✅ 12 हजार 489 शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती
- 6,285 सहायक शिक्षक, 5,772 शिक्षक तथा 432 व्याख्याता के पदों पर होगी सीधी भर्ती
- 06 मई से भरे जा सकेंगे ऑनलाईन आवेदन, व्यापम द्वारा ली जाएगी परीक्षा
✅ जल संसाधन विभाग में 352 उप अभियंताओं के नियुक्ति आदेश जारी
-…
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
![]()