फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Chhattisgarh Forest Guard recruitment 2023 begins apply online at forest.cg.gov.in

Forest Gaurd Recruitment 2023: वन रक्षक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Fri, 26 May 2023 05:29 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 26 May 2023 05:29 PM IST
सार

Forest Guard recruitment 2023: छत्तीसगढ़ वन विभाग ने वन रक्षकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Chhattisgarh Forest Guard recruitment 2023 begins apply online at forest.cg.gov.in
Chhattisgarh Forest Guard recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Forest Guard Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। वन विभाग ने वन रक्षक के पद पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इन रिक्तियों के लिए की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट forest.cg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 जून 2023 तक है।

विज्ञापन



विज्ञापन

छत्तीसगढ़ वन विभाग की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 1484 वन रक्षक के पदों को भरना है। जिसके लिए आवेदक उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को आयुसीमा में पांच साल की नियमानुसार छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

छत्तीसगढ़ वन विभाग की इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से उच्च माध्यमिक शिक्षा (कक्षा 12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

विज्ञापन

वेतनमान

छत्तीसगढ़ वन विभाग की इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारो को वेतन मैट्रिक्स लेवल 04 के तहत 5200 से लेकर 20200 रुपये का वेतनमान ग्रेड पे 1900 के तहत दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ वन रक्षक भर्ती के लिए शारीरिक योग्यता

अनुसूचित जनजाति के पुरुष अभ्यर्थियों की ऊंचाई 152 सेमी. और महिला अभ्यर्थियों की ऊंचाई 145 सेमी. होनी चाहिए। जब अन्य पुरुष अभ्यर्थियों की ऊंचाई 163 सेमी. और महिला अभ्यर्थियों की ऊंचाई 150 सेमी. होनी चाहिए। सीना सामान्य 79 सेमी. तथा सीने का फुलाव 0.5 सेमी. होना चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट forest.cg.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, 'पब्लिक इंफो' टैब के तहत 'Recruitment' पर क्लिक करें।

  • वन रक्षक आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा करें।

  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed