Police Recruitment 2023: पुलिस विभाग में निकली बंपर भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया और पात्रता
Chandigarh Police Recruitment 2023: चंडीगढ़ पुलिस में कॉन्स्टेबल (कार्यकारी) पदों पर भर्ती होनी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
Chandigarh Police Recruitment 2023: चंडीगढ़ पुलिस में बंपर पदों पर भर्ती चल रही है। इसके तहत कॉन्स्टेबल के पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया एक जून 2023 से आधिकारिक वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर जारी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 जून, 2023 तक है।
Chandigarh Police Recruitment 2023: कुल पद
चंडीगढ़ पुलिस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 700 कॉन्स्टेबल (कार्यकारी) पदों को भरना है। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया recruitment सेक्शन में जाकर पूरी की जा सकती है।
Chandigarh Police Recruitment 2023: आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा की बात करें तो वो 18 वर्ष से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके आधार पर ही चयन प्रक्रिया मान्य होगी।
Chandigarh Police Recruitment 2023: पात्रता
उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवारों को 10 + 2 या समकक्ष पढ़ाई की होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास दोपहिया और चार पहिया दोनों वाहनों को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
Chandigarh Police Recruitment 2023: आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के उम्मदवारों को 1000 रुपये तो एससी और EWS श्रेणी को 800 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा। वहीं भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।