विदेश मंत्रालय में पाएं नौकरी, सहायकों की भर्ती
विदेश मंत्रालय द्वारा सहायकों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर योग्य भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है।
ओबीसी, एससी और एसटी आदि आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। यह छूट विभिन्न श्रेणियों के लिए भिन्न-भिन्न है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को मंत्रालय के किसी विभाग के तहत दिल्ली में नियुक्त किया जाएगा।
हालांकि आवश्यकता पड़ने पर मंत्रालय के काम के सिलसिले में उम्मीदवार को लघु अवधि के लिए विदेश भी जाना पड़ सकता है। अर्थात जो उम्मीदवार इस शर्त को पूरा करने के इच्छुक हों केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वेतनमान के तौर पर सहायक के पद पर चयनित उम्मीदवार को 9,300-34,800 रुपये तथा ग्रेड पे 4600 रुपये प्रति माह दिया जाएगा।
शैक्षिक योग्यता एवं आवेदन की प्रक्रिया
शैक्षिक योग्यता के तहत सहायक पद के आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विधा में स्नातक डिग्री प्राप्त की हो। साथ ही आवेदकों को कंप्यूटर पर कार्य करने की दक्षता हासिल हो।
प्रशासनिक, विनिर्माण, नकद संबंधी कार्यों में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को चयन में वरीयता दी जाएगी। इन पदों पर ओवदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं जमा कराना होगा।
इन पदों पर करने के लिए उम्मीदवार विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा मांगे गए दस्तावेजों की अभिप्रमाणित (अटैस्टेड) प्रति संलग्न कर 'श्री पी. सी. थपलियाल, अवर सचिव (पीएफ), विदेश मंत्रालय, कमरा नं. 4071, जवाहर लाल नेहरू भवन, जनपथ, नई दिल्ली- 110001' के पते पर 28 नवंबर, 2014 तक भेजें।
आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार विदेश मंत्रालय की वेबसाइट http://www.mea.gov.in/Images/pdf/Deputation_for_the_post_of_Assistants_to_the_Ministry_of_External_Affairs.pdf पर लॉग ऑन करें।