{"_id":"679c628685fd33d738055b43","slug":"cgpsc-sse-2024-admit-card-released-exam-held-on-february-9-download-like-this-2025-01-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CGPSC SSE 2024 Admit Card: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
CGPSC SSE 2024 Admit Card: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Fri, 31 Jan 2025 11:11 AM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:11 AM IST
सार
CGPSC SSE 2024 Admit Card: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। परीक्षा 9 फरवरी को आयोजित की जाएगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
CGPSC SSE 2024 Admit Card
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CGPSC SSE 2024 Admit Card: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 (CGPSC SSE 2024) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in से अपने हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे और परीक्षा के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रख सकेंगे।
विज्ञापन
उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे और परीक्षा के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रख सकेंगे।
9 फरवरी को दो पालियों में होगी परीक्षा
राज्य सेवा परीक्षा 2024 का आयोजन 9 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि 26, 27, 28 और 29 जून 2025 है। हालांकि, ये तारीखें फिलहाल अस्थायी हैं और इनमें बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
CGPSC SSE 2024 Vacancy: कुल 246 रिक्तियां
आधिकारिक सूचना के अनुसार, कुल 246 रिक्तियां हैं। इसमें आबकारी उप निरीक्षक के सबसे अधिक 90 पद हैं। डिप्टी कलेक्टर के 7 पद हैं। इस बार डीएसपी के लिए 21 पद शामिल हैं।परीक्षा केंद्रों का विवरण
यह परीक्षा राज्य के प्रमुख शहरों जैसे बिलासपुर, बैकुंठपुर, रायपुर, रायगढ़, कोरबा, बीजापुर, सुकमा और बेलतारा में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और सभी दिशानिर्देशों का पालन करें।आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
CGPSC SSE Admit Card Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध "CGPSC SSE Admit Card 2024" लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लॉगिन विवरण (जैसे पंजीकरण नंबर और पासवर्ड) दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद, स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड को ध्यानपूर्वक जांचें, डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।