CGPSC Recruitment 2021: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में 171 पदों पर निकली है भर्ती, यहां जानें आवेदन की प्रक्रिया
CGPSC Recruitment 2021: जो भी उम्मीदवार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवाीरों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने कुल 171 पदों के लिए भर्ती परीक्षा की अधिसूचना जारी की है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस भर्ती के तहत उप जिलाध्यक्ष, उप पुलिस अधीक्षक, नायब तहसीलदार, जिला जेल अधीक्षक, श्रम अधिकारी एवं अन्य पदों पर रिक्तियां हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित होंगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री और पद के अनुसार संबंधित पात्रता होनी चाहिए। इस भर्ती परीक्षा परीक्षा के लिए निर्धारित सभी पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख - इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2021 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
2. आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2021 तक है। आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।
3. प्रारंभिक परीक्षा की तारीख- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 13 फरवरी 2022 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन जो पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क
सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये एवं एसटी/ एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये रखा गया है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र जमा करने के बाद त्रुटि सुधार के लिए भी मौका दिया जाएगा। त्रुटि सुधार के लिए 31 दिसंबर 2021 से लेकर 4 जनवरी 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट पर सुविधा दी जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर सकते हैं।
1. उम्मीदवार सबले पहले आधिकारिक वेबसाइट पर psc.cg.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब मांगी जा रही जानकारी को भर कर लॉगिन करें।
4. मांगी जा रही सभी जानकारी दर्ज करें और दस्तावेजों को अपलोड करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
5. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।