फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CGPSC Recruitment 2021 Chhatisgarh public service commission released recruitment on 386 posts of senior resident doctor, application starts on 16 december 2021

CGPSC Recruitment 2021 : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में 386 पदों पर निकली है भर्ती, 16 दिसंबर से करें आवेदन

Fri, 03 Dec 2021 03:59 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 03 Dec 2021 03:59 PM IST
सार

CGPSC Recruitment 2021 : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए बंपर नौकरियां निकली हैं। अभ्यर्थियों के पास 386 पदों परऑनलाइन आवेदन करने का विकल्प मौजूद है। इस आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर पाएं जानकारी।

विज्ञापन
CGPSC Recruitment 2021 Chhatisgarh public service commission released recruitment on 386 posts of senior resident doctor, application starts on 16 december 2021
CGPSC Recruitment 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है।  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की 386 रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट  psc.cg.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथि
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) के रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर को दोपहर 12 बजे शुरू होने जा रही है। अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने के लिए 14 जनवरी 2022 को रात 11.59 बजे तक का समय है। उम्मीदवारों को आयोग की तरफ से आवेदन पत्र भरने के लिए उपयुक्त समय मिला है। जिससे उम्मीदवार बढ़े ही आराम से सभी सूचनाओं को अच्छी तरह से पढ़कर अपने आवेदन पत्र को ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का भी ध्यान रखें कि आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड आने के कारण  आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है, इसलिए समय रहते अपना आवेदन कर लें।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और  चयन प्रक्रिया 
सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के पद पर आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री एमडी/एमएस/डीएनबी/डिप्लोमा आदि होना चाहिए। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर होगा। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर  जा सकते हैं।

आयु सीमा और आवेदन शुल्क 
इस भर्ती में आवेदनकर्ताओं की आयु सीमा 1 जनवरी 2021 के अनुसार 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। सामान्य श्रेणी के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति(एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
 

कितना मिलेगा वेतन 
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) के अंतर्गत सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-13 के आधार पर  67, 300 से 2,13,100 रुपये तक वेतन मिलेगा।

सीजीपीएससी के 171 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) द्वारा 171 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने की समय सीमा 31 दिसंबर 2021 तक निर्धारित की गई है। 1 दिसंबर 2021 से इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू किए गए थे। आयोग, अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्रों में बदलाव करने का भी अवसर देगा। इसके लिए आयोग की तरफ से अपनी पोर्टल विंडों को दोबारा 31 दिसंबर 2021 से 4 जनवरी 2022 के दौरान खोलेगा। इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 13 फरवरी 2022 को दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरा चरण दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर अनिवार्य होंगे। इन दोनों में बहु विकलपीय सवाल पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए इस वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed