Chhattisgarh PCS 2022: छत्तीसगढ़ पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 20 दिसंबर तक भरें फॉर्म
Chhattisgarh PCS 2022: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने छत्तीसगढ़ राज्य सेवा या पीसीएस परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chhattisgarh PCS 2022: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने छत्तीसगढ़ राज्य सेवा या पीसीएस परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के लिए आयोग आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर 20 दिसंबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
Chhattisgarh PCS 2022 परीक्षा कार्यक्रम
सीजीपीएससी 12 फरवरी, 2023 को छत्तीसगढ़ पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2022 का आयोजन करेगा। सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा 11-14 मई तक आयोजित की जाएगी। भर्ती अभियान का उद्देश्य राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 189 पदों को भरना है।
Chhattisgarh PCS 2022 पात्रता मापदंड और शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु एक जनवरी, 2022 को 21 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। छत्तीसगढ़ के स्थानीय उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं होगा। राज्य के बाहर के आवेदकों के लिए 400 रुपये का शुल्क लिया जा रहा है।
Chhattisgarh PCS 2022 ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, नवीनतम अनुभाग के तहत “ऑनलाइन आवेदन” टैब पर क्लिक करें।
- राज्य सेवा परीक्षा-2022 पर क्लिक करें।
- पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- अब प्रोफाइल बनाएं और पोर्टल पर लॉगइन करें।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।