फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CGPSC Mains 2021 Admit Card released at psc.cg.gov.in know how to check it here sarkari naukri

CGPSC Mains Admit Card: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Fri, 13 May 2022 05:49 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 13 May 2022 05:49 PM IST
सार

CGPSC Mains Admit Card: CGPSC की ओर से इस भर्ती का परीक्षा का आयोजन कुल 171 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए किया जा रहा है। इसमें उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन
CGPSC Mains 2021 Admit Card released at psc.cg.gov.in know how to check it here sarkari naukri
CGPSC Mains Admit Card - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CGPSC Mains Admit Card: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। इसे शुक्रवार 13 मई, 2022 को जारी किया गया है और यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी और मुख्य. परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह अपना प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  psc.cg.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

CGPSC Mains Admit Card: कब होगी परीक्षा?
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग  की ओर से जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 26, 27, 28 और 29 मई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा में कुल 2,548 उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CGPSC Mains Admit Card: इतने पदों पर होनी हैं भर्तियां
CGPSC की ओर से इस भर्ती का परीक्षा का आयोजन कुल 171 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए किया जा रहा है। इसमें उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के अंतर्गत विभिन्न विभागों के अंतर्गत नियुक्ति दी जाएगी।

विज्ञापन

CGPSC Mains Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट  psc.cg.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed