फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CGPSC Exam Date 2022 for Mining Officer and Others Posts released on psc.cg.gov.in sakari naukri

CGPSC Exam Date: छत्तीसगढ़ पीएससी खनन अधिकारी और अन्य पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख जारी, यहां देखें शेड्यूल

Sun, 10 Apr 2022 10:56 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 10 Apr 2022 10:56 AM IST
सार

CGPSC Exam Date:  परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया जाएगा। उम्मीदवार इनका पालन करना न भूलें।

विज्ञापन
CGPSC Exam Date 2022 for Mining Officer and Others Posts released on psc.cg.gov.in sakari naukri
CGPSC Exam Date - फोटो : Social Media

विस्तार

CGPSC Exam Date: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने खनन अधिकारी, सहायक भूविज्ञानी और पुलिस उपाधीक्षक (रेडियो) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा के शेड्यूल को जारी कर दिया है। परीक्षा के शेड्यूल को सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए अपना आवेदन किया था, वह इस शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

CGPSC Exam Date: इस तारीख को होगी परीक्षा
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक खनन अधिकारी, सहायक भूविज्ञानी और पुलिस उपाधीक्षक (रेडियो)  के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 24 जून, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9 से 10, 11 से दोपहर 1 और 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया जाएगा। उम्मीदवार इनका पालन करना न भूलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

CGPSC Exam Date: कैसे चेक करें परीक्षा का पूरा शेड्यूल?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के परीक्षा के पूरे शेड्यूल को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के परीक्षा शेड्यूल से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब शेड्यूल आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन

CGPSC Exam Date: परीक्षा के दौरान इन बातों का रखें ख्याल

  • उम्मीदवार केंद्र पर प्रवेश पत्र लेकर पहुंचे, बिना इसके प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • परीक्षा केंद्र पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।
  • प्रश्न-पत्र को अच्छे से पढ़-समझकर उत्तर दें।
  • परीक्षा कक्ष में नकल की कोई सामाग्री न ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed