फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CG Vyapam Recruitment 2022 application invited for the recruitment of food civil supply inspector in cg vyapam, know how to apply here, sarkari naukri

CG Vyapam Recruitment 2022: छत्तीसगढ़ व्यापम में फूड इंस्पेक्टर के पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें अपना आवेदन

Mon, 10 Jan 2022 04:22 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 10 Jan 2022 04:22 PM IST
सार

CG Vyapam Recruitment 2022:छत्तीसगढ़ व्यापम में खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 जनवरी 2022 से शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
CG Vyapam Recruitment 2022 application invited for the recruitment of food civil supply inspector in cg vyapam, know how to apply here, sarkari naukri
CG Vyapam Recruitment 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

CG Vyapam Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारो के लिए अच्छी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर (फूड इंस्पेक्टर) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

CG Vyapam Recruitment 2022: 30 जनवरी है आवेदन की आखिरी तारीख
छत्तीसगढ़ व्यापम में खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 जनवरी 2022 से शुरू कर दी गई है। आवेदन पत्र जमा करने के लिए आखिरी तारीख 30 जनवरी 2022 को निर्धारित की गई है। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

CG Vyapam Recruitment 2022: भर्ती का विवरण और पदों की सख्या
छत्तीसगढ़ व्यापम खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 84 है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। इस परीक्षा में मेरिट पाने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

CG Vyapam Recruitment 2022: छत्तीसगढ़ व्यापम खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर भर्ती के महत्वपूर्ण तिथियां

1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि- 7 जनवरी 2022
2. आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तिथि- 30 जनवरी 2022
3. परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि- 11 फरवरी 2022
4. परीक्षा की तिथि- 20 फरवरी 2022

आवेदक इस बात का ध्यान रखें कि यह तारीखें स्थायी नहीं हैं, वर्तमान में देशभर में कोरोना महामारी के का प्रकोप जारी है। ऐसे में परिस्थितियों के अनुसार तारीखों में बदलाव किए जा सकते हैं। 

CG Vyapam Recruitment 2022: जरूरी योग्यता और आवेदन शुल्क
छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा जारी की गई खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आवेदकों की आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 


 

CG Vyapam Recruitment 2022: आवेदन शुल्क इस प्रकार हैं-:

1. सामान्य वर्ग के आवेदकों के लिए- 350 रुपये
2. अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के लिए- 250 रुपये
3. एससी,एसटी और दिव्यांग वर्ग के आवेदकों के लिए- 200 रुपये

CG Vyapam Recruitment 2022: कैसे करें अपना आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे खाद्य सिविल आपूर्ति भर्ती/Food Civil Supply Recruitment से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।

5. अब अपने आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

6. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें।

7. सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।

8. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

9. आगे की जरूरत के लिए अपना आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed