CG Vyapam: छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी, 14 सितंबर को परीक्षा; दो घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Chhattisgarh Police Constable Admit Card: छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
14 सितंबर को इन जगह होगी परीक्षा
परीक्षा 14 सितंबर 2025 (रविवार) को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित होगी। कुल परीक्षा अवधि 2 घंटे 15 मिनट की है और इसमें 100 अंक होंगे। इस परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर के संभागीय मुख्यालयों में होगी।
परीक्षा केंद्र और महत्वपूर्ण निर्देश
आरक्षकों की भर्ती के लिए प्रथम चरण की दक्षता परीक्षा अक्टूबर 2023 में संपन्न हो चुकी है। इस चरण में दस्तावेज जांच, शारीरिक नापजोख और शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल थी।
जरूरी निर्देश:
- परीक्षा केंद्र में समय से 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है।
- प्रवेश के समय सभी उम्मीदवारों की फ्रिस्किंग (शारीरिक जांच) होगी।
- परीक्षा कक्ष में मोबाइल, बैग, कैलकुलेटर, इयरफोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, पर्ची, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना सख्त मना है।
- परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले और समाप्ति के आधा घंटा पहले प्रवेश नहीं मिलेगा।
- किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधन का उपयोग करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड)
- काला या नीला बॉलपॉइंट पेन
- फोटोयुक्त पहचान पत्र (मतदाता पहचान पत्र / ड्राइविंग लाइसेंस / पैन कार्ड / आधार कार्ड)
किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के सम्बंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर समय प्रातः 10:00 से सायं 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।