फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CG Vyapam Chemist Recruitment 2025: Apply Now for 12 Posts, Monthly Salary Up to ₹91,000; Details here

CG Vyapam Vacancy: छत्तीसगढ़ व्यापम केमिस्ट भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 91000 रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन

Tue, 30 Sep 2025 10:42 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 30 Sep 2025 10:42 AM IST
सार

Vyapam Chemist Jobs: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, रायपुर के केमिस्ट पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। केमिस्ट भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 21 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन
CG Vyapam Chemist Recruitment 2025: Apply Now for 12 Posts, Monthly Salary Up to ₹91,000; Details here
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Vyapam Chemist Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, रायपुर के अंतर्गत केमिस्ट पदों पर भर्ती परीक्षा (PHEC25) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार अब vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी व्यापम केमिस्ट भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस भर्ती अभियान में कुल 12 पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 28,700 रुपए से लेकर 91,300 रुपए तक मासिक वेतन मिलेगा।

CG Vyapam Vacancy: महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन की अंतिम तिथि- 22 अक्तूबर 2025 (शाम 5:00 बजे तक)
  • त्रुटि सुधार तिथि- 23 अक्तूबर से 25 अक्तूबर 2025, शाम 5:00 बजे तक
  • परीक्षा की संभावित तिथि- 21 दिसंबर 2025
  • परीक्षा का समय- सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक
  • प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि- 15 दिसंबर 2025
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होंगे, उनका शुल्क व्यापम द्वारा वापस किया जाएगा।”
विज्ञापन

पात्रता मानदंड

उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी (रसायन विज्ञान विषय के साथ) उत्तीर्ण होना चाहिए। आयु सीमा 1 जनवरी 2025 के अनुसार 18 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

CG Vyapam Chemist Recruitment 2025: सैलरी

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और अन्य आवश्यक मानदंड शामिल होंगे।  यह पद राज्य के पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग में भरे जाएंगे। इस भर्ती में पे स्केल 28,700 – 91,300 (लेवल-7) का निर्धारित किया गया है।

कैसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध ऑनलाइन एप्लीकेशन टैब पर क्लिक करें।
  • केमिस्ट पदों की भर्ती परीक्षा (PHEC25) लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें और प्रोफाइल बनाएं।
  • जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें, फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
  • आवेदन का प्रिंटआउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
सीजी व्यापम केमिस्ट भर्ती,
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed