Constable Recruitment 2024: कॉन्स्टेबल के करीब 6 हजार पदों पर चल रही आवेदन प्रक्रिया, 15 फरवरी तक करें अप्लाई
CG Police Constable Recruitment: पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के करीब 6 हजार पदों पर पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे इस भर्ती से जुड़ी डिटेल पढ़कर अप्लाई कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Police Constable Recruitment: पुलिस विभाग में नौकरी करने का सपना देखने वालों के लिए यह काम की खबर है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस में कॉन्स्टेबल (जीडी/ट्रेड/ड्राइवर) के करीब 6,000 पदों को भरा जाएगा। अगर आप आवेदन करने के इच्छुक हैं तो नीचे भर्ती से जुड़ा विवरण पढ़ सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
15 फरवरी है लास्ट डेट
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ कॉन्स्टेबल (जीडी/ट्रेड/ड्राइवर) भर्ती के लिए 15 फरवरी, 2024 तक आवेदन किया जा सकता है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य पुलिस विभाग में कुल 5967 रिक्तियों को भरना है। इन रिक्तियों का विवरण निम्न प्रकार है:
- सामान्य वर्ग - 2291 पद
- ओबीसी वर्ग - 765 पद
- एससी वर्ग - 562 पद
- एसटी वर्ग - 2349 पद
पात्रता मापदंड
आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2023 को 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।
शैक्षिक योग्यता: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा, एसटी के लिए 8वीं पास और नक्सली क्षेत्रों के लिए 5वीं पास होना जरूरी है।
आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 125 रुपये है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)/शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी), मुख्य लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के बाद मेडिकल परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर भूमिका के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
आवेदन करने के चरण
- आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर सीजी पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करने के लिंक पर क्लिक करें।
- अब 'न्यू रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
- आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करके सबमिट पर क्लिक करें।
- विधिवत भरे हुए फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।