फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CG Police Constable Bharti 2024 admit card releasing today for PMT and PFT at cgpolice.gov.in, check details

CG Police Admit Card: छत्तीसगढ़ कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट के लिए आज जारी होगा प्रवेश पत्र, इतनी होनी चाहिए लंबाई

Mon, 04 Nov 2024 11:14 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 04 Nov 2024 11:14 AM IST
सार

CG Police Admit Card 2024: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग आज छत्तीसगढ़ कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी करेगा। ये एडमिट कार्ड पीएमटी और पीएफटी के लिए जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
CG Police Constable Bharti 2024 admit card releasing today for PMT and PFT at cgpolice.gov.in, check details
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

CG Police Admit Card 2024: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग आज 4 नवंबर को शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (PFT) राउंड के लिए पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (cgpolice.gov.in) से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 5967 पदों को भरना है। 

विज्ञापन

अधिसूचना के अनुसार, छत्तीसगढ़ पुलिस 16 नवंबर से दस्तावेज सत्यापन (DV), शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और शारीरिक फिटनेस परीक्षण (PFT) आयोजित करेगी। पीएफटी और पीएमटी राउंड के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा और मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा। 

चयन प्रोसेस
जिन उम्मीदवारों ने छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन किया है, उन्हें सबसे पहले फिजिकल टेस्ट परीक्षा पास करनी होती है। इसके बाद इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और मेडिकल एग्जाम में बैठने का अवसर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी होनी चाहिए लंबाई 
छत्तीसगढ़ कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट के लिए उम्मीदवारों की लंबाई, वजन, सीना का माप लिया जाता है। इसमें शामिल होने के लिए सामान्य, अनुसूचित जााति और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 168 सेमी होना आवश्यक है। वहीं उनकी छाती 81 सेमी बिना फुलाए और फूलने के बाद 86 सेमी होनी चाहिए।

अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई 158 सेमी और छाती बिना फुलाए 76 सेमी होना जरूरी है। 
विज्ञापन

एडमिट कार्ड ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड 
सीजी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण इस प्रकार हैं: 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर उपलब्ध 'सीजी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024' डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। 
  • पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि आदि सहित अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका सीजी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed