फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Central Silk Board Recruitment know how to apply online at csb.gov.in to get details

Central Silk Board Recruitment: केंद्रीय रेशम बोर्ड में 142 पदों पर भर्ती, डेढ़ लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी

Thu, 29 Dec 2022 09:35 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 29 Dec 2022 09:35 AM IST
सार

Central Silk Board Recruitment: भारत सरकार में वस्त्र मंत्रालय के अधीन केंद्रीय रेशम बोर्ड (CSB) ने  ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी के कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। 

विज्ञापन
Central Silk Board Recruitment know how to apply online at csb.gov.in to get details
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Central Silk Board Recruitment: भारत सरकार में वस्त्र मंत्रालय के अधीन केंद्रीय रेशम बोर्ड (CSB) ने  ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी के कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए केंद्रीय रेशम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csb.gov.in पर जाना होगा। इस भर्ती कार्यक्रम के लिए आवेदन की प्रक्रिया 24 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। आवेदन की आखिरी तारीख 16 जनवरी 2023 तक है। 
विज्ञापन

Central Silk Board Recruitment देशभर में स्थित कार्यालयों के लिए भर्ती

बता दें कि केंद्रीय रेशम बोर्ड ने देशभर में अपने विभिन्न कार्यालयों के लिए 142 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। बोर्ड द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन (सं.सीएसबी/09/2022) के अनुसार, ग्रुप सी में 85 अपर डिविजन क्लर्क, 25 असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट (एडमिन) की भर्ती होगी।
विज्ञापन

 Central Silk Board Recruitment शैक्षिक योग्यता

ग्रुप ए पद के लिए शैक्षिक और अन्य योग्यताओं की आवश्यकता होगी। आवश्यक योग्यता: (i) चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया से योग्य चार्टर्ड एकाउंटेंट होना चाहिए या कंपनी संस्थान से योग्य कंपनी सचिव या मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन;किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य में मास्टर डिग्री या  मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कानून में स्नातक की डिग्री होना चाहिए। सीएसबी भर्ती 2023 के अंतर्गत ग्रुप सी में अपर डिविजन क्लर्क पदों के लिए उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर पर कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड हिंदी में या न्यूनतम 35 शब्द प्रति मिनट की स्पीड इंग्लिश में होनी चाहिए। इसके साथ ही असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट (एडमिन) पदों के लिए उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन के साथ कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन








Central Silk Board Recruitment  आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को ग्रुप ए पदों के लिए 1000 रुपये, ग्रुप बी और सी पदों के लिए 750 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। हालांकि, एससी, एसटी, दिव्यांग वर्गों के उम्मीदवारों और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना है।




          



 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed