CCL Recruitment 2023: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में तीन सौ से ज्यादा पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, जल्दी करें
CCL Recruitment 2023: कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में आवेदन का आज आखिरी दिन है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CCL Recruitment 2023 Last Date: कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में तीन सौ से ज्यादा पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन का आज यानी 19 अप्रैल 2023 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट centralcoalfields.in पर जाकर इसे पूरा कर लें।
सीसीएल का विशेष भर्ती अभियान
सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड की इस भर्ती अभियान में टेक्नीशियन और माइनिंग सरदार समेत 300 से ज्यादा पदों पर रिक्तियां हैं। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह एक विशेष भर्ती अभियान है। जिसके तहत एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। इसमें विभिन्न पदों पर कुल 330 नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) के 126, डिप्टी सर्वेयर के 20, माइनिंग सरदार के 77 और असिस्टेंट फोरमैन के 107 पद शामिल हैं।
CCL Recruitment आवेदन शुल्क
कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में निकलीं रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, जबकि, एससीटी/एसटी कैंडिडेट्स को किसी भी प्रकार को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
CCL Recruitment पदों का विवरण
-
टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल-126
-
डिप्टी सर्वेयर-20
-
माइनिंग सरदार-77
-
असिस्टेंट फायरमैन-107
-
कुल 330 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
CCL Recruitment सीबीटी के आधार पर चयन
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर होगा। सीबीटी का आयोजन पांच मई 2023 को रांची,जमशेदपुर, धनबाद और हजारीबाग में किया जाएगा।
CCL Recruitment ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट centralcoalfields.in पर जाएं।
-
अब करियर सेक्शन में जाएं।
-
यहां "अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए विशेष भर्ती अभियान" पर लिंक पर क्लिक करें।
-
आवेदन पत्र को भरें।
-
सभी डिटेल्स चेक करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।