Central Bank Of India Recruitment: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती आवेदन का आखिरी मौका, जल्दी करें अप्लाई
Central Bank of India Bharti: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकलीं भर्तियों के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 मार्च 2023 से चल रही है। इसके लिए स्नातक पास उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आज यानी तीन अप्रैल 2023 इन रिक्तियों के लिए आवेदन का आखिरी दिन है।
आयु-सीमा
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की उम्र एक जनवरी 2023 को 20 साल से कम 28 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 5000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 800 रुपए फीस देनी होगी। हालांकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 600 रुपए देने होंगे, जबकि पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 400 रुपए का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले सेंट्रल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाएं।
-
होम पेज पर अब Latest Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
-
इसके बाद Central Bank of India Apprentices Recruitment 2023 Apply Online for 5000 Post के लिंक पर जाएं।
-
अब अगले पेज पर Apply online के लिंक पर क्लिक करें।
-
अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
-
रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म भरें।
-
इसके बाद इसका एक प्रिंट जरूर ले लें।