CBI Recruitment 2023: सीबीआई में निकलीं 1000 नौकरियां, मैनेजर बनने का है मौका
Central Bank of India Recruitment 2023: सीबीआई यानी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से प्रबंधक श्रेणी के पदों के लिए भर्ती की जा रही है। जो उम्मीदवार मध्य प्रबंधन ग्रेड स्केल II में प्रबंधक के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं।
विस्तार
Central Bank of India Recruitment 2023: सीबीआई यानी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से प्रबंधक श्रेणी के पदों के लिए भर्ती की जा रही है। जो उम्मीदवार मध्य प्रबंधन ग्रेड स्केल II में प्रबंधक के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट- Centralbankofindia.co.in के माध्यम से कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में प्रबंधक स्तर के लिए कुल 1000 पद भरे जाएंगे। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की भर्ती में प्रबंधक श्रेणी के पदों पर उम्मीदवार 15 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकेंगे।
शेड्यूल के मुताबिक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की भर्ती परीक्षा अगस्त के दूसरे या तीसरे हफ्ते में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, उनके पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में न्यूनतम स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आवेदक उम्मीदवार की अधिकतम आयु 31 मई, 2023 को 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में एक अंक के 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट है। ऑनलाइन टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवारों को बाद में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार 100 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि साक्षात्कार के लिए उत्तीर्ण अंक सामान्य/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 50 फीसदी और एससी/ एसटी/ ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 45% होंगे।