फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Central Bank of India apprentice Recruitment 2024, Apply for 3000 posts till March 6

Banking Jobs: सेंट्रल बैंक में निकली 3000 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट हैं तो भरें फॉर्म; ये है आवेदन की अंतिम तिथि

Fri, 23 Feb 2024 01:02 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 23 Feb 2024 01:02 PM IST
सार

Central Bank of India Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि जानने के लिए नीचें पढ़ें।

विज्ञापन
Central Bank of India apprentice Recruitment 2024, Apply for 3000 posts till March 6
Central Bank Of India Apprentice Recruitment 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Central Bank of India Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 3000 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 06 मार्च, 2024 है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले www.nats.education.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अधिक विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अधिसूचना अवश्य पढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क 

पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/सभी महिला उम्मीदवारों/ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये  है।

सभी आवेदकों को www.nats.education.gov.in पोर्टल पर जाकर "सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिसशिप" के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा।

विज्ञापन

आवेदन करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाएं।
  • पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
  • 'Apply Against Advertised Vacancy’ पर जाएं और ‘Apprenticeship with Central Bank of India' खोजें।
  • 'Applyरें' बटन पर क्लिक करें और लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • एक प्रति डाउनलोड करें और विधिवत भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed