फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CCI Recruitment 2024: Cotton Corporation of India registration window closing today, read here

CCI Recruitment 2024: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, जल्द करें पंजीकरण

Tue, 02 Jul 2024 01:03 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 02 Jul 2024 01:03 PM IST
सार

CCI Recruitment 2024: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) आज सहायक प्रबंधक और प्रबंधन प्रशिक्षु सहित कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए नीचे बताए तरीके आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
CCI Recruitment 2024: Cotton Corporation of India registration window closing today, read here
CCI Recruitment 2024 - फोटो : Freepik

विस्तार

CCI Recruitment 2024: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) आज 2 जुलाई, 2024 को सहायक प्रबंधक, प्रबंधन प्रशिक्षु, कनिष्ठ वाणिज्यिक कार्यकारी और कनिष्ठ सहायक सहित कई पदों पर आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने इन पदों के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट- 

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर कुल 214 रिक्तियों को भरना है।

रिक्ति विवरण
कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में सहायक प्रबंधक (कानूनी), जूनियर असिस्टेंट (हिंदी अनुवादक), सहायक प्रबंधक (राजभाषा) के लिए 1 पद निर्धारित है। इसके अलावा, प्रबंधन प्रशिक्षु के लिए 11, प्रबंधन प्रशिक्षु (लेखा) के लिए 20 और कनिष्ठ सहायक (सामान्य) के लिए 20 रिक्तियां है। जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव के लिए सबसे अधिक यानी 120 रिक्तियां शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मानदंड

इन पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर अलग- अलग शैक्षणिक योग्यताएं मांगी गई है। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। 
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया
कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा परीक्षण दौर से गुजरना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार सीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट- cotcorp.org.in. पर जाएं।   
  • इसके बाद मुखपृष्ठ पर "भर्ती" अनुभाग ढूंढें।
  • अब न्यू रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें।
  • व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता जैसे विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
  • आवश्यकतानुसार दस्तावेज, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर आदि अपलोड करें।
  • अंतिम सबमिट से पहले दर्ज किए गए विवरण को सावधानीपूर्वक सत्यापित करें।
  • निर्धारित शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed