फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CBSE Result 2026 Declared for Group A, B and C Posts; Check Cut-Off Marks

CBSE Result 2026: सीबीएसई ग्रुप-ए, बी और सी पदों के लिए परिणाम घोषित, यहां से करें चेक; देखें कटऑफ अंक

Mon, 02 Mar 2026 11:53 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Mon, 02 Mar 2026 11:53 AM IST
सार

CBSE Result 2026 OUT: सीबीएसई ने ग्रुप-ए, बी और सी पदों के लिए नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। साथ ही विभिन्न पदों के लिए जारी कटऑफ अंक भी घोषित कर दिए गए हैं, जिनकी जानकारी अभ्यर्थी ऑनलाइन देख सकते हैं।

विज्ञापन
CBSE Result 2026 Declared for Group A, B and C Posts; Check Cut-Off Marks
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

CBSE Group A B C Recruitment: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने ग्रुप ए, बी और सी विभिन्न पदों की भर्ती 2025 के प्रथम चरण की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। प्रथम चरण में प्राप्त अंकों और तय मानदंडों के आधार पर उम्मीदवारों को दूसरे चरण की परीक्षा के लिए अस्थायी रूप से चुना गया है।

विज्ञापन


अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। ध्यान रहे कि यह चयन पूरी तरह अस्थायी है और अंतिम नियुक्ति दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही होगी।

विज्ञापन

जानें रिक्तियों का विवरण

पद का नाम सामान्य (UR) ईडब्ल्यूएस (EWS) ओबीसी (OBC) एससी (SC) एसटी (ST) दिव्यांग (PwBD) भूतपूर्व सैनिक (ESM)
सहायक सचिव 236 221 224 214 166 - -
सहायक प्रोफेसर और एडी (अकादमिक) 214 200 206 195 183 - -
सहायक प्रोफेसर और एडी (प्रशिक्षण) 212 - 204 199 - - -
सहायक प्रोफेसर और एडी (कौशल शिक्षा) 212 - 205 199 164 - -
लेखा अधिकारी 210 - - - - - -
अधीक्षक 241 233 231 224 207 192 -
कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी 161 156 138 122 97 - -
कनिष्ठ लेखाकार 228 211 212 212 192 127 100
कनिष्ठ सहायक 250 236 238 240 220 150 191

समझें भर्ती के सभी नियम

  • एससी, एसटी, ओबीसी (NCL) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के वे उम्मीदवार जो बिना किसी छूट (शुल्क को छोड़कर) अपनी मेरिट से चयनित होते हैं, उन्हें अनारक्षित (UR) श्रेणी की सीटों में रखा जाएगा, आरक्षित सीटों में नहीं।
  • आरक्षित सीटें संबंधित श्रेणी (SC/ST/OBC/EWS) के योग्य उम्मीदवारों से अलग से भरी जाएंगी।
  • जो आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार आयु सीमा, अनुभव या अन्य छूट का लाभ लेकर पात्र होते हैं, उन्हें उनकी श्रेणी की आरक्षित सीटों में ही गिना जाएगा, भले ही उनकी मेरिट ऊँची हो।
  • यदि किसी आरक्षित श्रेणी में पर्याप्त उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होते हैं, तो बोर्ड को द्वितीय चरण/साक्षात्कार/कौशल परीक्षा के कट-ऑफ अंक कम करने का अधिकार है।
  • बोर्ड को आवश्यकता अनुसार विज्ञापित पदों को पूरी तरह, आंशिक रूप से भरने या न भरने तथा भर्ती प्रक्रिया को संशोधित या रद्द करने का अधिकार है।
  • बोर्ड परीक्षा योजना में बदलाव करने या चयन के मानदंड तय करने का अधिकार रखता है।
  • द्वितीय चरण/साक्षात्कार/कौशल परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन करने हेतु बोर्ड स्क्रीनिंग या अन्य मानदंड तय कर सकता है।
  • भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में हुई अनजानी त्रुटि को सुधारने का अधिकार बोर्ड के पास सुरक्षित है।
  • रिक्तियों की संख्या अस्थायी है और जरूरत के अनुसार बदल सकती है। आरक्षण भारत सरकार के नियमों के अनुसार लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed